दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अपना सारा ध्यान इनकम पर लगाएंगे और आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम में बिजी रहेंगे। घर परिवार की भी सुध लेंगे। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आपसी संबंध मजबूत होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
काम पर पूरा ध्यान रहेगा। दिन मान अच्छा गुजरेगा। इनकम बढ़ेगी जिससे मन में खुशी आएगी सेहत मजबूत रहेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा घर में खुशियां आएंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन दिली इच्छाओं से भरपूर रहेगा और प्रिय को खुश रखने की कोशिश कामयाब होगी।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
खुद की इच्छाओं को बढ़ता हुआ देखेंगे। खुद पर खर्चा करेंगे। कोई नया मोबाइल खरीद सकते हैं। काम में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव के बीच व्यतीत होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ नए बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और जीवन में सुख आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग प्यार से भरपूर रहेंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी। रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा खान-पान ना करें और अच्छा पानी पिएं। चिंताओं से दूर रहेंगे तो सेहत ठीक रहेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज कहीं दूर जाने की कोशिश करेंगे। नौकरी के लिए विदेश की किसी कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं। सफलता मिलने के योग बनेंगे। इनकम बढ़ेगी। हल्के खर्चे भी रहेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। काम के सिलसिले में योजनाएं सफल होंगी। इनकम बढ़ेगी। आपकी इज्जत भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा कमजोर है। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें क्योंकि सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप दिक्कतें खड़ी कर सकता है। प्रेम जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काम के सिलसिले में मन लगेगा। इसके अच्छे नतीजे भी देखने को मिलेंगे।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन को अच्छा बनाना आपके हाथ में है। खूब मेहनत करेंगे। प्रेम जीवन भी खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को इंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में बुद्धि लगाएंगे और उस बुद्धि से अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दिनमान बढ़िया जाएगा।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन मान ठीक-ठाक है। अपना पूरा फोकस अपने घर पर और अपनी संतान पर लगाएंगे जिससे रिश्तो में करीबी रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। सेहत ठीक ठाक रहने से मनोबल अच्छा रहेगा और इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन सामान्य नतीजों के साथ आगे बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में प्यार और समझदारी दिखेगी।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन में धार्मिक विचार आएंगे। किसी धार्मिक मंदिर में दर्शन करने करने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर है। उतार-चढ़ाव रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें। गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक बीतेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से कुछ ऐसी बातें कहेंगे जो उन्हें पता ना हों।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। आपका मन खुश होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। विरोधियों से सावधानी रखना जरूरी होगा। खानपान नियमित और अच्छा रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। नौकरी में मजबूती आएगी।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान बढ़िया रहेगा, बस सेहत का ध्यान रखना होगा। बेवजह के खर्चों से बचें। इनकम अच्छी होगी। धार्मिक कामों में भी खर्चा होगा। घर परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपकी क्रिएटिव सोच के कारण मजबूत बनेगा। जीवन साथी को खुश रखने का कोई ना कोई तरीका निकाल लेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।
सेहत में उतार-चढ़ाव और खर्चों में अधिकता, आज के दिन का यही मजमून रहेगा, इसलिए सावधानी से शुरुआत करें। घर में काफी मन लगेगा। कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं जो घर में खुशी देगी। काम के सिलसिले में भी काफी बिजी रहेंगे। शादीशुदा जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आप अपने कामों में बिजी ज्यादा रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिल से और दिमाग से अपने प्रिय को खुश रखेंगे। रिश्ता ठीक-ठाक चलेगा।