दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 4 सितंबर 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। काम को लेकर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। किसी मंदिर में जाकर ईश्वर के दर्शन करेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने की इच्छा मन में जन्म लेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी गर्म दिमाग से बात कर सकता है। परिवार में तनाव बढ़ेगा। काम को लेकर आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मन में दोस्तों से मिलने की चाहत जागेगी। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
काम पर ध्यान रहेगा। परिवार को भी समय देंगे। दोनों के बीच बैलेंस बनाने में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में तालमेल बढ़िया रहेगा। खुद को सबसे अच्छा समझने की कोशिश ना करें बल्कि सबके साथ अच्छा बर्ताव करें। सेहत में गिरावट आ सकती है। घर में सुख मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भाग्य के सहारे दिन की शुरुआत करेंगे। कुछ खर्चे सामने आएंगे जो अचानक से ध्यान आकर्षित करेंगे। काम को लेकर कोई चिंता नहीं होगी। काम में मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन हो या प्रेम जीवन, दोनों में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी बात को लेकर अपने ऊपर तनाव महसूस करेंगे। इसका असर काम पर भी पड़ेगा जिससे काम में गड़बड़ी होने के योग बन सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए गलत रास्ता ना अपनाएं, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। खर्चे रहेंगे लेकिन इनकम अच्छी होगी। संतान से सुख मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
व्यापार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। नए लोगों से बातचीत आगे बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में दिन खुशी से भरा रहेगा। जीवनसाथी की खुशी के लिए कुछ अच्छा काम करेंगे। इनकम बढ़िया रहेगी। अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से कामों में सफलता हासिल करेंगे।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
काम का बोझ दिमाग पर पड़ेगा जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम के सिलसिले में किसी से इधर-उधर की बात ना करें। आप काम से काम रखें। इनकम अच्छी रहेगी। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिनमान बुद्धि में ताजगी लाएगा। कुछ नया सोचने का मन करेगा। प्रेम जीवन के लिए नई ताजगी भरा दिन रहेगा। खूब बातें करेंगे। इनकम अच्छी होगी जिससे दिल खुशगवार रहेगा। निजी जीवन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान आपके हाथ में है।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन परिवार वालों के दिल जीतने का दिन है। उनके साथ पूरा दिन बिताने का मन करेगा। काम पर भी ध्यान देंगे और अपनी योग्यता से स्वयं को सिद्ध करेंगे। मन में अच्छे विचार आएंगे। दूसरों की मदद करने का मन करेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम अच्छी होगी। निजी जीवन में भी खुशी भरे समय की आहट होगी।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
फ्रेंड्स के साथ दिन गुजारना अच्छा लगेगा। किसी खास काम को लेकर उनसे सलाह मशवरा करेंगे। पूजा पाठ से संबंधित कामों पर खर्च हो सकता है। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। निजी जीवन में प्रेम और खुशी का माहौल रहेगा। जमीन जायदाद के मामले में दिनमान अच्छा रहेगा।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन को धन की प्राप्ति में कैसे लगाया जाए, इस पर मंथन करेंगे। खर्चे तो रहेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी लेकिन फिर भी इनकम अच्छी होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनाव से भरा रह सकता है लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे।
खुद पर ध्यान देंगे। मन में गजब का आत्मविश्वास होगा। चेहरे पर मुस्कुराहट रहेगी। निजी जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा। चाहे आप शादीशुदा हों या किसी से प्रेम करते हों, आज का दिन आपके लिए अच्छा है। काम के सिलसिले में थोड़ी सावधानी रखते हुए अपना काम करें। अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं। इनकम अच्छी होगी।