फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई राशिफल: माह का आखिरी दिन इन छह राशि वालों के लिए होगा शुभ, मिलेगा विशेष लाभ

Sun, 31 May 2020 06:45 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, May 31, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 31 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और आप की इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। खर्चों में तेजी आएगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं हो सकती हैं। खुद की सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों की मदद हो सके, ऐसा भी कुछ करने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बाद अच्छा रहेगा। परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। संतान से प्रेम रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ घर की जरूरत का कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। उसके बावजूद अल्प फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
नकली आज का दिन अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके प्रिय से आप की निकटता बढ़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। दोपहर बाद आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद आप दोनों का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक से काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। दोपहर तक थोड़ा सावधानी बरतें। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। आप अपने रिश्ते की मजबूती को समझेंगे और एक दूसरे का साथ देकर पारिवारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्यार भरी बातों से एक-दूसरे का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरी पेशा लोगों को आज अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें