फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जनवरी राशिफल: जनवरी के आखिरी दिन क्या कहता है आपका भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 31 Jan 2020 09:21 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, January 31: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। दैनिक पंचांग की बात करें तो आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रेवती नक्षत्र है। चंद्रमा आज मेष राशि में स्थित है। 



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 31 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
आज कोई ऐसा निर्णय लेंगे, जो सबको चौंका देगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और विरोधियों पर आप की जीत होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। संतान के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा शिथिल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। विरोधियों के प्रति सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहना आपके लिए अनुकूल रहेगा। मामा पक्ष के लोगों से समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध के मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आमदनी में आज का दिन बढ़ोतरी वाला साबित होगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी और आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपकी योजनाओं में सफलता परिलक्षित होगी। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा तथा रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और व्यापार के सिलसिले में आप के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
आज के दिन मानसिक तनाव के कारण कुछ दुविधा होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में आप की नीतियां आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। पारिवारिक जीवन में तनाव की बढ़ोतरी होगी। पिता और माता को स्वास्थ्य परेशानियां दिक्कतें देंगी, जिससे आपको भी चिंता होगी। संतान का स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, लेकिन पढ़ाई में रुकावटो का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन दूर यात्रा पर जाने की कोई योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
किसी सुदूर यात्रा पर जाने की प्लानिंग कारगर साबित होगी और वह आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जो आपको प्रसिद्धि दे सकेगा। छोटे भाई बहनों को समस्याएं होने से आप भी परेशान होंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। आपके पिता जी को कोई स्वास्थ्य कष्ट परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
आर्थिक तौर पर आज का दिन कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे, जिनसे मानसिक अशांति भी होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। परिवार का वातावरण आपकी चिंताओं को और अधिक बढ़ा सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से आपको आज मिलना चाहिए। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020
प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आज अपने प्रियतम को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा रोमांस होगा, लेकिन थोड़ी तकरार भी हो सकती है। मानसिक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है, लेकिन व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए हैं।

9 of 13
rashifal 2020
जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक तौर पर कमजोर महसूस करेंगे। विदेश जाने का सपना देखने का दिन है। यदि इस दिशा में प्रयासरत हैं, तो सफलता मिल सकती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा और आप के प्रदर्शन से आपकी साख बढ़ेगी।

10 of 13
rashifal 2020
प्यार के मामले में आज का दिन बेहद रोमांचक रहेगा। प्रियतम को साथ लेकर कहीं घूमने या पार्टी या खाने पीने जा सकते हैं। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना होगी। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकते हैं। शिक्षा के मामले में अवरोधों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे।

11 of 13
rashifal 2020
कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी किसी हॉबी को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन सहकर्मी गुप्त रूप से आप की जड़ें खोदने का काम कर सकते हैं। इसलिए उन पर निर्भर होने से बचना चाहिए। किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

12 of 13
rashifal 2020
पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा। आपके परिवार और आपके ससुराल पक्ष में तनाव की स्थिति जो बनी आ रही है, उसमें कमी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और धन के मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कुछ धन हानि भी हो सकती है, लेकिन धन लाभ भी होगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना मुरीद बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
आज कोई ऐसा निर्णय लेंगे, जो सबको चौंका देगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और विरोधियों पर आप की जीत होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। संतान के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा शिथिल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें