फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मई राशिफल: जानें किन राशियों के लिए भाग्यशाली है शनिवार का दिन

Sat, 30 May 2020 07:49 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, May 30, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार की गतिविधियों में शामिल होंगे और काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। परिवार के कामों में दोनों मिलकर जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आप जिम्मेदारी लेकर काम करेंगे। कार्य भार बढ़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस रहेगा। दोस्तों से बातचीत होगी।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन खर्चों में तेजी बनी रहेगी। इनकम सामान्य रहेगी इसलिए आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन तनावपूर्ण रहेगा। कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, रोमांस होगा। एक दूसरे से दिल की बातें कहेंगे। टेक्नोलॉजी में ज्यादा समय लगाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चे हल्के-फुल्के बने रहेंगे लेकिन इनकम बढ़िया होने से दिक्कत नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रमोशन के योग बनेंगे। आपके काम की चारों तरफ तारीफ होगी। शादीशुदा जीवन मजबूत रहेगा। जीवनसाथी समझदारी से आपको सहयोग करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिनमान बढ़िया है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। आर्थिक चुनौतियों से पीछा छूटेगा। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में दूसरों के काम में हस्तक्षेप आपको परेशानी दे सकता है इसलिए अपने काम से काम रखें। मेहनत करना जारी रखें। व्यापार गति पकड़ेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस रख पाएंगे जिससे काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर परिवार पर भी आपकी जिम्मेदारियां अपनी अलग जगह बनाएंगी। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। विवाह करने की सोचेंगे। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में गिरावट आएगी। आप बीमार पड़ सकते हैं। ज्यादा उल्टा-सीधा भोजन ना करें। खानपान संतुलित रखें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी नजर आएगी जिससे स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। इनकम अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। प्रेम जीवन में दिक्कत बढ़ेगी। आपका प्रिय आपसे नाराज हो सकता है , गुस्सा दिखाएगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन मजबूत रहेगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संपत्ति खरीदने की संभावना बनेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन प्यार से और अपनेपन से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्यार में कुछ नया करेंगे जिससे आपका प्रिय इंप्रेस हो सके। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी तरक्की हो सकती है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा लेकिन इनकम अच्छी रहेगी। धन की आवक होगी। खर्च में थोड़ी कमी आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। विरोधियों का ध्यान रखें। उनसे सतर्क रहें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की बुद्धिमत्ता के आप भी कायल हो जाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे हासिल होंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद पर विश्वास बढ़ेगा। आत्म सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में कुछ तनाव बढ़ेगा। शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में दिन कमजोर है। नौकरी बदलने की संभावना हो सकती है शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। रिश्ते में समझदारी और प्यार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपका बर्ताव लोगों को रास नहीं आएगा। आप किसी से झगड़ा कर सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। गवर्नमेंट से लाभ मिल सकता है। खर्चे बढ़ेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। अपनी बुद्धि से पढ़ाई में अच्छा ध्यान देंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन तनाव पूर्ण रह सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी आपके प्रिय को पसंद आएगी और आप अपने दिल का इजहार उनसे करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें