फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 मई राशिफल: एकादशी का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, बढ़ेगा मान-सम्मान

Sun, 03 May 2020 12:11 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
daily horoscope
Today Horoscope in Hindi, May 3, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 3 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
daily horoscope
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने बच्चों के साथ खुशनुमा वक्त बिताएंगे, जिससे आपके जीवन में ताजगी का अनुभव होगा। कुछ नया पढ़ने का मन करेगा और कोई पुरानी किताब उठाकर आप पढ़ना शुरू कर देंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग नौकरी पेशा है उन्हें अपने काम में बरकत मिलेगी और आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापारी वर्ग को अपने प्रयासों के अनुपात में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपकी सेहत भी मजबूत रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
daily horoscope
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार पर जान छिड़केंगे और परिवार की जरूरतों को समझते हुए आज अपना सारा दिन उन्हीं के नाम कर देंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी और आप अपने अंदर एक अलग सी स्फूर्ति महसूस करेंगे। 
 

4 of 13
daily horoscope
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज के दिन को अच्छा बनाने के लिए आप अपनी ओर से पूरे प्रयास करेंगे फिर भी कुछ चिंताएं लगी रहेंगी। सेहत कमजोर रहेगी। कामों में विलंब होगा। भाग्य का सितारा कमजोर होने से कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इनकम के मुकाबले खर्चे ज्यादा रहेंगे, लेकिन सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
daily horoscope
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आप की धन वृद्धि होगी और कहीं से आपके पास पैसा भी आएगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के भी अब योग बन रहे हैं, इसलिए खुश हो जाएं। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी बीमार हो सकता है। प्रेम जीवन में आज रोमांस के अवसर आएंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में आपकी हाजिर-जवाबी और कार्यकुशलता आपके लिए मजबूती के योग बनाएगी। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
daily horoscope
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।आप अपने जरूरी कामों को निपटाना पसंद करेंगे, जिससे आपको मदद मिलेगी। कहीं से धन की आवक होगी। खर्चों में निरंतरता अभी बनी रहेगी जिसकी वजह से आप थोड़े चिंतित जरूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आपको परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। उनकी सलाह से काम करना आपके लिए फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। प्रेम जीवन में कुछ दूरी आने से दिन निराशा की ओर जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
daily horoscope
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत में गिरावट देखी जा सकेगी और खर्चे भी बढ़ेंगे। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। सरकार की ओर से जो काम होने की आप उम्मीद थी, उसमें विलंब हो सकता है, जिससे इनकम के मामले में आपको निराशा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन तनाव मुक्त रहेगा और आपका रिश्ता संभलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें आएंगी और आपका प्रिय बीमार हो सकता है या किसी कारणवश आप से नाराज हो सकता है।

8 of 13
daily horoscope
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। दिन की शुरुआत से ही आपके पास कुछ अच्छे समाचार आ सकते हैं। आपकी इनकम बढ़ेगी। खर्चों पर लगाम लगेगा। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। जीवनसाथी को कहीं से कोई अच्छी सूचना मिलने से परिवार में हर्ष की लहर दौड़ जाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को भी अच्छी खुशखबरी मिलेगी। आपका प्रिय परिवार में चर्चा का विषय बनेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपको सुख मिलेगा।

9 of 13
daily horoscope
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आप आज के दिन को अच्छा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार और काम के बीच तालमेल बिठा लेंगे, इससे दोनों ही जगह अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में आपको अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिवार में बुजुर्गों अथवा किसी छोटे बच्चे की तबीयत बिगड़ सकती है। थोड़ा ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा। आपको दांपत्य सुख का आनंद मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने प्रिय को इंप्रेस करने का कोई नया बहाना ढूंढ सकते हैं। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
 

10 of 13
daily horoscope
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। आप भाग्य के भरोसे रहेंगे, जिससे आलस्य के कारण कुछ काम अटक सकते हैं, लेकिन कहीं से आप को अप्रत्याशित रूप से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी इनकम जरूर बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। काम के सिलसिले में आप कुछ निराश रहेंगे।

11 of 13
daily horoscope
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज आपको बेवजह की चिंता और डर सताएगा। आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा चिंता होगी, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को स्नेह मिलेगा और रोमांटिक बातें और समय बिताने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन के साथ-साथ प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाते-बनाते आप अपने दिन को भी बढ़िया बनाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

12 of 13
daily horoscope
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आप आज के दिन अपने जीवनसाथी और दांपत्य जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे और आपसी बातचीत से किसी भी समस्या का समाधान निकालेंगे। इससे आप का रिश्ता खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय प्यारी मीठी बातें करेगा। परिवार में सुख रहेगा। लोग एक दूसरे से प्यार करेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिक प्रयास का सुखद नतीजा मिलेगा। आपका कोई सहायक कर्मचारी आपके बहुत काम आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
daily horoscope
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपको अपनी चिंताओं और काम के बोझ से बाहर निकलना होगा, तभी आप दिन को इंजॉय कर पाएंगे। इनकम तो आपकी अच्छी रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी, लेकिन बेवजह की चिंताएं आपको परेशान करती रहेंगी। परिवार में कुछ गलतफहमियां चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी परिवार में घुल मिलकर सभी काम करेगा, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ निराशा हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें