फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 November 2020: कुंभ और मीन समेत तीन राशियों के लिए दिन रहेगा सुनहरा, पढ़ें रविवार का राशिफल

Sun, 29 Nov 2020 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां  रहेंगी। काम के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य का साथ मिलेगा तथा आपके कार्यों में अड़चनें खत्म होंगी। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। मन में धार्मिक विचार आएंगे और कुछ खर्चा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी साख बढ़ेगी। भाग्य का साथ पूरी तरह से आपको मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में भी दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे और घरेलू सामान खरीद कर लाएंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन नाजुक रहेगा और महत्वपूर्ण कामों में विलंब होने से परेशानी होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा, फिर भी आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे हल्के-फुल्के खर्चे कर पाएंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज थोड़ा सा तनाव देखने को मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो दिन लाभदायक रहेगा।

 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फल देगा। इनकम में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा और कामों में अच्छा धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि इधर उधर की बातों में समय व्यतीत करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा और जीवन साथी समर्पण की भावना से काम करेगा। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा जिससे आपको खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें और अपने विरोधियों से सतर्क रहें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको चुनौतीपूर्ण लगेगा। काम के सिलसिले में आप पूरा ध्यान काम पर रखेंगे, जिससे आपके काम बनने लगेंगे परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आपसे किसी बात पर झगड़ा कर सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और आपके व्यापार में भी जीवन साथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। परिवार के लोगों की मदद से आपको धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में स्थानांतरण के प्रबल योग बनेंगे। आज किसी पुराने दोस्त से मिलना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, फिर भी सुखों को भोगने की इच्छा में आप अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। गुप्त तरीके से किए गए खर्चों से आपकी सामाजिक छवि को भी नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अधिक ध्यान और अधिक मेहनत के साथ काम करना होगा। विरोधियों से सावधान और सतर्क रहें। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है और शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में आज खुशी आएगी।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान थोड़ा नाजुक रहेगा। सेहत में कमजोरी होने से स्थितियां थोड़ी सी परेशानी जनक हो सकती हैं। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। भाग्य प्रबल नहीं होगा इसलिए सावधानी से काम लें। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। भाई बहनों से दिक्कतें कम होंगी।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूलता से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने का मौका मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कैरियर के मामले में दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। भाग्य के सहारे बैठने के बजाय मेहनत करना जरूरी है। प्रेम जीवन थोड़ा निराश हो सकता है क्योंकि आज प्रिय से मिलने की संभावना कम है।
 

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा नाजुक रहने वाला है, इसलिए हर काम में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार करना जरूरी होगा। परिवार में कुछ तनाव बढ़ेगा। प्रेमजीवन जी रहे लोगों को प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का गुस्सा ना दिखाएं।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। संतान के प्रति अपने कामों को निभाएंगे और संतान से सुख की प्राप्ति होगी। मन खुश रहेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा और लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। दूसरी नौकरी का अवसर मिल सकता है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए शुभ रहेगा। आपका ध्यान आपके परिवार और पारिवारिक जरूरतों पर होगा। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। इनकम बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। चल अचल संपत्ति मिलने की संभावना होगी। काम के सिलसिले में प्रयास सार्थक होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्च थोड़े से हो सकते हैं लेकिन इनकम बढ़िया होने से कोई चिंता की बात नहीं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। अपने किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुश होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। अपने प्रिय को खुश करने के लिए उनके मन की इच्छा पूरी करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धन का लाभ होगा। परिवार में किसी बात को लेकर गरमा गरम बहस छिड़ सकती है लेकिन इससे दूर ही रहें तो बढ़िया होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। प्रेम जीवन में भी आज आपकी परीक्षा हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप का मनोबल बढ़ेगा जिससे काम सफल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें