फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 मई राशिफल: जानें क्या कहता है आपका भाग्य, क्या शुक्रवार को मिलेगा किस्मत का साथ

Fri, 29 May 2020 07:40 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, May 29, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 29 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दोपहर बाद आपको अपने प्रेम जीवन में एक नएपन की चमक दिखेगी और अपने प्रिय के साथ कोई दिल की बात करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को बढ़िया से बढ़िया करने की कोशिश करेंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और मन में एक नई ताजगी रहेगी जिससे हर काम को पूरी एनर्जी के साथ करेंगे। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कम मेहनत में भी काम होंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी का भाव दिखेगा। जो लोग प्रेम संबंध में है उन्हें आज के दिन को खूबसूरत बनाने के लिए अपने प्रिय के मन की बातों को जानकर उन्हें कोई सरप्राइस देना चाहिए।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन करेगा कि आप किसी यात्रा पर जाएं, पर कोशिश करें कि ऐसा ना हो। सेहत सामान्य रहेगी। आपका दिमाग काफी तेजी से चलेगा और कुछ नया करने की सोच आपके मन में जागेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा नाजुक है। ध्यान से काम करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप अपनी बातों से अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छा समय मिलेगा। एक दूसरे से प्यार भरी बातें कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी ढंग से निभाएंगे। इससे आपके अंदर संतुष्टि का भाव रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आज के दिन को परिवार वालों के साथ एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन थोड़ा सावधानी रखें। दूसरों के मामले में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी हल्की होगी और खर्चे दिखेंगे लेकिन दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में मूड़ती हुई दिखाई देंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ काम करने वालों के साथ अच्छा बर्ताव करें। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवन साथी किसी संपत्ति को खरीदने के लिए आपसे जिद कर सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं तो आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके कुछ खर्चे अचानक से बढ़ेंगे जो आपको चिंता दे सकते हैं लेकिन धैर्य का परिचय दें और अपने वित्त का प्रबंधन सही तरीके से करेंगे तो दिक्कत ज्यादा नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप तेज दिमाग के कारण अपने काम को खूबसूरती से अंजाम देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशुनुमा रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी आज सुखद अनुभव होंगे।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और इससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे नाम मात्र को होंगे जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। परिवार में कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपको कोई संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है।प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। गुस्सा छोड़ कर अपने प्रिय को खुश रखने की कोशिश करें।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)  - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोपहर तक भाग्य आपका साथ देगा जिससे आपके काम बनते चले जाएंगे। इससे आपका आत्मबल बढ़ेगा और मन हर्षित होगा। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन प्रेम से भरपूर रहेगा। थोड़ा तनाव भी रहेगा लेकिन फिर भी स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ दोस्तों से बात करने का मौका मिलेगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन दोपहर तक स्थितियां ज्यादा अच्छी नहीं हैं इसलिए उस समय तक कोई भी बड़ा काम हाथ में ना लें और हो सके तो उसे आगे बढ़ा दें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको इंक्रीमेंट भी मिल सकता है।गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका जीवन साथी आपके दिल की बात जानकर आपको खुश रखेगा और कोई सरप्राइज़ आपको दे सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खुशी होगी और आपका प्रिय आपके साथ पुरानी बातें ताजा करेगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई भी बड़ा काम हाथ में नहीं लेना चाहिए और मजबूरी में काम करना भी हो तो कोशिश करें कि दोपहर तक निपटा लें। उसके बाद सितारा ज्यादा मजबूत नहीं है। भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी इसलिए काम अटक सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और एक दूसरे के प्रति समझदारी का विकास होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रोमांस का मौका मिलेगा लेकिन रिश्ते में थोड़ा तनाव रहेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कुछ चिंताएं बढ़ेंगी और खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इसको दूर करने के लिए आपको थोड़े प्रयास करने होंगे। इनकम सामान्य रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा। गृहस्थ जीवन में दोपहर बाद प्रेम बढ़ेगा लेकिन दोपहर तक का समय ज्यादा अच्छा नहीं है इसलिए शांति बनाए रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।आपका प्रिय आपका मन टटोलकर ऐसी ऐसी बातें करेगा जो आपको खुशी देंगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। उसके बाद का समय थोड़ा कमजोर है। इसलिए अपने सारे काम समय से निपटा लें। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको कुछ ज्यादा मेहनत करने पर जोर देंगे। खर्चों में बढ़ोतरी बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी जिससे आप एनर्जेटिक रहकर काम करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें