फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जून राशिफल: सोमवार का दिन इन छह राशियों के लिए है शानदार, भाग्य का मिलेगा साथ

Mon, 29 Jun 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्माx
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 29, 2020 
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव को खुद पर हावी होने से रोकें वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। खर्चे भी होंगे किसी दूसरे के झगड़े में फंसना आपको परेशानी दे सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशनुमा समय की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। दिल में प्यार उमड़ घुमड़ कर आएगा और इससे आपकी लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी रोमांस के अवसर आएंगे। आप जीवन साथी को खुश रखेंगे और आपका रिश्ता मजबूत होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। इनकम बढ़ेगी।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। लाइफ को एंजॉय करेंगे। कुछ अच्छा खर्चा करेंगे जैसे कोई काम की चीज खरीदने खरीदेंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके काम में तरक्की होगी। आप का पदभार बढ़ सखता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दिक्कतों से भरा रह सकता है, थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी। खर्चे बहुत ज्यादा होंगे, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। इनकम ठीक-ठाक होगी। प्रेम जीवन में भरपूर रोमांस रहेगा। रिश्ते को खूबसूरत बनाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। अपने जीवन साथी के साथ समझदारी से बर्ताव करेंगे। काम के सिलसिले में आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के बारे में विचार करेंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने दोस्तों से काफी उम्मीद होगी और वे किसी खास काम में आप की आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बड़े सौदे को हाथ में ले सकते हैं या कोई नया एग्सारीमेंट साइन कर सकते हैं। इनकम बढ़ेगी। प्रॉपर्टी मिल सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, थोड़ा सावधानी से काम करें। कोई आप पर इल्जाम लगा सकता है। परिवार से तनाव मिलेगा जिससे मन दुखी होगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए समान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी चिंताओं को छोड़ने की कोशिश करनी होगी। खर्चों में हल्की सी बढ़ोतरी होगी। किसी यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव दूर होगा लेकिन फिर भी जीवनसाथी की कोई डिमांड आपको पूरी करनी पड़ सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ट्रैवलिंग ज्यादा करनी पड़ सकती है।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा, जो चाहेंगे वह इच्छा पूरी होगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे कम होंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं। शादीशुदा जीवन बहुत ही प्यार और रोमांस के साथ आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, बस प्यार से अपने प्रिय से बात करें। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। संपत्ति संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों द्वारा गए प्रयास सार्थक होंगे। मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्से के मूड में रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने के बारे में विचार कर सकते हैं जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। सेहत अच्छी रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे। विरोधियों से आपको परेशानी नहीं होगी लेकिन अपने दोस्तों से अच्छा बर्ताव करें। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। खर्चों में तेजी आएगी। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है जिसकी वजह से आप चिंता ग्रस्त रहेंगे। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी। एक दूसरे को समझेंगे। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में मन दुखी हो सकता है। कुछ निराशा होगी, सावधानी से रहें। दोस्तों के साथ वक्त बीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें