फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जनवरी राशिफल: बुधवार के दिन इन पांच राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला

Wed, 29 Jan 2020 06:35 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, January 29: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माघ अमावस्या तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज का पंचांग माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र है। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित है। आज वसंत पंचमी का पर्व भी है। यह त्योहार मां सरस्वती को समर्पित पर्व है।



 पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 29 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है क्योंकि स्वास्थ्य में परेशानियां बनी रहेंगी जिसकी वजह से आपका धन भी खर्च होगा। मानसिक तौर पर भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे परन्तु प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी और आपका प्रिय आपके काम में आपका हाथ बंटाने का प्रयास करेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है क्योंकि आपकी सेहत में भी सुधार होगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। इसके अलावा आपको धन का लाभ भी होगा। आज अपने बॉस से आपको तारीफ मिल सकती है। कठिन परिश्रम का आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और अपने प्यार में कोई क्रिएटिव आइडिया लगाकर अपने प्रिय को खुश रखेंगे। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आप आज काम को भगवान मानकर पूजा करेंगे और खूब मेहनत करेंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे क्योंकि आपके काम में दम होगा। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभूतियां होंगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से अनबन होने के योग बन रहे हैं इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका जीवन साथी काफी समझदारी भरे निर्णय लेगा। आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान काफी अनुकूल है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन आपके लिए अनुकूलता की ओर संकेत दे रहा है। भाग्य का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता सफलता हाथ लगेगी लेकिन अपने बिजनेस पार्टनर से अच्छी बात करें क्योंकि वह आपसे झगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन अच्छे काम करते रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरी में मन लगाकर काम करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको किसी प्रकार का शारीरिक परिश्रम करने से बचना चाहिए। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव महसूस होगा लेकिन आपके दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ने से आपको हर्ष होगा। जीवनसाथी आपके साथ खुश रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में बातचीत हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। संतान की ओर से सुकून मिलेगा। आप धर्म का आचरण करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में कुछ विरोध के बावजूद आपको अच्छा काम करने पर तारीफ मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन व्यापार के सिलसिले में काफी बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में नई प्रगति होगी। कुछ नए सौदे होंगे जो आपको लाभ दिलाएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा ।जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तीन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। उन्हें अपने काम से असंतुष्टि महसूस हो सकती है। परिवार का वातावरण धार्मिक रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर लाभ कमाएंगे। संतान को कष्ट हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज अपने प्रिय को नाराज होने से बचना चाहिए। खर्चे थोड़े से ज्यादा हो सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आप आज अपने आप को चुनौतियों में फँसा हुआ महसूस करेंगे। मानसिक रूप से कोई दबाव आपके ऊपर रहेगा। परिवार की परिस्थितियां आपको चिंता में डाल सकती हैं। किसी बड़े का स्वास्थ्य पीड़ित होगा। परिवार में लड़ाई झगड़े की संभावना भी बन सकती है। सोच समझकर बोलने की रणनीति आपके लिए फायदेमंद रहेगी। धार्मिक कामों में ध्यान लगाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सुखद रहेगा। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन मिले-जुले नतीजे लेकर आएगा। आपको खुद के व्यवहार को नियंत्रण में रखना होगा नहीं तो आप लोगों से झगड़ा कर सकते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा। फिर भी परिवार से आपको पूरा सुख और सहयोग मिलेगा। आप सुख भोगेंगे और उत्तम भोजन करेंगे। परिवार में कोई पूजा पाठ या कोई अन्य शुभ काम हो सकता है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको कुछ अच्छा खिला सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन सामान्य सामान्य रूप से बीतेगा। 

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए काफी अनुकूल है क्योंकि उन यात्राओं से आपको लाभ होगा और आपका मनोरंजन भी होगा। परिवार में अपना पूरा ध्यान लगाएंगे और परिवार के भले के बारे में सोचेंगे। आज आप अपनी माँ से काफी प्रेम दिखाएंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत होंगे। दूसरों को सलाह देंगे। आपका दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा और आपको अच्छे नतीजे होंगे। आपका जीवन साथी भी समझदारी से काम लेगा। भले ही वह आपसे नाराज हो फिर भी अपनी ओर से आपको कोई परेशानी नहीं देंगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आप अपने किसी दोस्त के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बुजुर्ग बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज के दिन आपको अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा व्यापार के सिलसिले में हो सकती है। आपके जीवनसाथी के किसी काम से आपको जाना पड़ सकता है।जीवन साथी को नौकरी बदलने के बारे में विचार करना चाहिए। आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा और आपको धन लाभ होगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज का दिन स्वास्थ्य के नजरिए से कमजोर रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आप किसी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। आंखों में दर्द भी हो सकता है। खर्चे काफी बढ़ेंगे। वह बात अलग है कि आपकी इनकम भी अच्छी होगी लेकिन फिर भी खर्च को कंट्रोल करना जरूरी होगा नहीं तो परेशानी आ सकती है। काम के सिलसिले में आप का रुतबा कायम रहेगा और आप अच्छा काम करेंगे जिससे आपकी पावर बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में काम का प्रभाव पड़ेगा जिसकी वजह से आप परिवार से कटे कटे रहेंगे। संतान से संबंधित अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा और जो लोग दांपत्य जीवन में हैं, उन्हें आज अपना प्यार जताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आप आज मानसिक तौर पर काफी मजबूत रहेंगे। इसके पीछे वजह हो गी की आज आपको बेतरतीब धन लाभ हो सकता है। आपकी कई योजनायें एक साथ फलीभूत होकर आपको धन प्रदान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में तो दिन बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि आपका जीवन साथी और आप दोनों ही एक दूसरे से अपने मन की बातें जाहिर करते हुए अपने प्यार को जगायेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा सा कमजोर जरूर कहा जा सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है।व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें