फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 फरवरी राशिफल: शनिवार के दिन इन छह राशि वालों का खुल जाएगा भाग्य का ताला

Sat, 29 Feb 2020 12:56 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Daily Horoscope, February 29: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और अश्विनी नक्षत्र है। दिन शुक्रवार है और चंद्र ग्रह मीन राशि में स्थित है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 29 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
आपके लिये आज का दिन काफी बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।आपकी माँ जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये दिनमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृषभ राशि 
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। क्योंकि आज आपके खर्चे बढ़े हुए होंगे। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप कमजोरी महसूस करेंगे। परिवार से कोई यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा इसलिए मन से काम ना होने के कारण कुछ दिक्कतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
आज का दिन  ठीक-ठाक रहेगा। इनकम के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आज आपको अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन भी अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। काम के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी। आज आप अपने प्रिय को कोई उपहार देकर उन्हें खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है इसलिए इस दिन का पूरा सदुपयोग करें। आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। आज ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
आज का दिन थोड़ा  उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। धन के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध मजबूत होंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों को उनके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर है सकता है। कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावटों का अन्त होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इनका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और परिवार वालों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा और सभी साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। इसी सम्बन्ध में की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा और आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। फिर भी खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्सकतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव आप पर हावी हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए आज का दिनमान अनुकूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें