फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 28 November 2020: 4 राशि वालों के लिए शुभ है शनिवार, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की, धन मिलने की है संभावना

Sat, 28 Nov 2020 08:01 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल (28 नवंबर 2020) - फोटो : सोशल मीडिया
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिये आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मां जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन के लिये आपको प्रेरित करेगा कि आप अपने प्रिय को प्यार भरी बातों से और खूबसूरत गिफ्ट से लुभाने का प्रयास करें और अपने प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको चिंता दे सकता है। एक तरफ तो आप देखेंगे कि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होती जा रही है जो आप के वजह से बाहर की बात हो रही है और आपका स्वास्थ्य  भी कमजोर रहेगा और आप कमजोरी महसूस करेंगे। परिवार से कोई यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा इसलिए मन से काम ना होने के कारण कुछ दिक्कतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जीवन साथी से झगड़ा ना करें। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उन्हें अपने प्रिय की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और इनकम के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आज आपको अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन भी अर्जित कर सकेंगे। ऐसा करना आपको कॉन्फिडेंस देगा और आप कोई नया इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यम रहने वाला है। काम पर ध्यान नहीं होगा जिससे गड़बड़ियां हो सकती हैं। यही वजह है कि आपको आज काम के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें। प्रेम जीवन में कोई नई बात आपके बीच खुशी का कारण बनेगी। आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने काम की प्राथमिकता निश्चित करके उसे करने का प्रयास करेंगे और इस प्रकार आज के दिन का सदुपयोग करेंगे। आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। आज ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। सेहत में तंदुरुस्ती रहेगी जिससे आप का मनोबल ऊंचा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। धन के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से मिलने जुलने की स्थिति बनेगी और संबंध मजबूत होंगे। काम के सिलसिले में आज आप थोड़े बोर हो सकते हैं क्योंकि एक जैसा रूटीन देखकर आपका मन काम में ज्यादा नहीं लगेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत पॉजिटिव रहेगा। व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन में उनके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। यात्राओं पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अपने प्रिय को नाराज ना होने दें। आज आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं और इसके लिए घरवालों से विचार-विमर्श करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके बॉस से आपके संबंध अनुकूल रहेंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने का संकेत दे रहा है। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ेगा लेकिन काम से जी ना चुराएं वर्ना मुसीबत आ सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और रुकावट समाप्त होगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको पूरा समय व्यस्त रखेगा। परिवार के साथ भी समय बिताएंगे और परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इनका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और परिवार वालों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा और सभी साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर आशावान रहेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से खुश नजर आएंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। काम से जुड़ी यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा और आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। फिर भी खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन शाम तक आप उसका हल निकाल लेंगे। प्रेम जीवन में प्यार भरे समय की अनुभूति होगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्सकतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव आप पर हावी हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए आज का  दिन कहीं घूमने जाने के लिए अच्छा रहेगा। आज प्रकृति की गोद में जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें