फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 27 November 2020: मेष और मिथुन समेत तीन राशि वालों को मिलेगी खुशियां, जानिए बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 27 Nov 2020 05:59 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। - फोटो : अमर उजाला
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। कामों में सफलता मिलेगी जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कार्य भी बनेंगे और आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। कानून के विरुद्ध कोई भी काम ना करें वर्ना आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी संभव है। आप अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे। आज के दिन आपकी कार्यकुशलता अपने चरम पर होगी, जिससे आप का काम सभी को नजर आएगा और इससे ना केवल आपको लाभ मिलेगा बल्कि आप खुश भी नजर आएंगे। आज घर वालों के लिए कोई काम की चीज खरीद कर लाएंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई नया जरिया मिल सकता है,जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, लेकिन उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें और प्यार से अपने प्रियतम की बातों को समझें। संतान से आपको सुख मिलेगा। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों के बावजूद प्रेम की बयार बहेगी। कार्य क्षेत्र में बदलाव का प्रयास कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे आपको प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। परिवार में थोड़ी सी गरमा गरमी हो सकते है, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। अपने विरोधियों से सावधान रहें। संतान के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और प्रेम जीवन में आपको अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, यह यात्रा सुखद रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है। प्रेम के मामले में आप सावधान रहें। किसी तीसरे का हस्तक्षेप आपके प्रेम जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन आज बेहतर रहेगा और जीवनसाथी आपकी बातों को समझेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलने में थोड़ा संदेह रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और वे आपकी आर्थिक तौर पर सहायता भी कर सकते हैं। परिवार में तनाव रहेगा और माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर होने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों पर विश्वास करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपको बढ़िया नतीजे मिलेंगे  और आप खुश होंगे। आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ाने वाला होगा और आपके दांपत्य जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी युगल को भी साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर तरीके से बीतेगा। कोई अतिथि आपके घर आ सकते हैं। आपको अपनी मित्र मंडली से मिलने का मौका मिलेगा। कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और थोड़े खर्चे भी होंगे, लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। अपने साहस के बल पर आप अनेक चुनौतियों से छुटकारा पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। प्यार के मामले में आज आपको अच्छे अनुभव होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए आमदनी का जरिया भी बन सकती है। पिताजी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और काम के सिलसिले में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को सुना और समझा जाएगा तथा आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और माता से आपका स्नेह आज अधिक महसूस किया जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखेंगे और इसका प्रभाव आपके हर क्षेत्र में पड़ेगा। कोई प्रॉपर्टी लेने में सफलता हासिल हो सकती है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आरामदायक और धन प्राप्ति में सहायक होगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। विरोधी आज आप पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। अपने सहकर्मियों का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान दिलाएगा। आज अपने किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर देगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग बीमार बना सकता है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी। संतान का सुख एवं सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवन साथी की सहायता से मान सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें