फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई राशिफल: इन पांच राशि वालों का चमकेगा नसीब, जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां

Wed, 27 May 2020 07:28 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, May 27, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 27 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने में अपना वक्त बिताएंगे। इसके बावजूद भी आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे इसलिए काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में आप की पकड़ मजबूत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन वालों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। खुद पर भरोसा रखें आगे बढ़ें।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों से बातचीत होगी और भविष्य के बारे में कोई बड़ी प्लानिंग करेंगे। दिल में खुशी रहेगी। दूसरों को खुश रखने की इच्छा होगी। दांपत्य जीवन में सुख और प्रेम बढ़ेगा। रोमांस के भी अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। आप काफी हाजिर जवाब रहेंगे और थोड़ा हंसी मजाक में भी समय बिताएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। चुनौतियों से आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपकी मेहनत सफल होगी लेकिन फिर भी संतुष्टि की कमी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रोमांस में समय बीतेगा। फोन पर घंटों बतियाएंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। हर काम को दिल से करेंगे जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी लेकिन उसके बावजूद भी आप का काम अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों संग बातचीत का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपको मौसम के बिगड़ने से सर्दी खांसी या जुकाम की शिकायत हो सकती है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। काम के सिलसिले में आप को और अधिक मेहनत से काम करते हुए अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम में पूरे तन मन से लगेंगे और उसको अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करेंगे जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। इनकम बढ़ेगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आनंदमय रहेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने निजी जीवन में भी बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगे। इस वजह से हर जगह आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोग आपके काम में आपकी मदद करेंगे। इनकम सामान्य रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। ससुराल के लोगों से बातचीत का मौका मिलेगा। संबंध सुधरेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में ध्यान देकर काम करना होगा।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं और इस दिशा में आगे प्रयास करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस समय में भी आपके काम की तारीफ होगी। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव के बावजूद रोमांस और प्रेम बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आप अपने भाई बहनों के साथ वक्त बिताएंगे।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप बेवजह की चिंताओं से ग्रसित रहेंगे जिससे मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है। धन के मामले में आज का दिन कमजोर है इसलिए पैसों को सोच समझकर खर्च करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी अपनी प्यारी मीठी बातों से आपका मन मोह लेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे आपके हाथ लगेंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और हर काम को समय से निपटाना आपको रास आएगा। इससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में भी तरक्की मिलेगी। गृहस्थ जीवन में आप की क्रिएटिविटी आपके जीवन साथी को पसंद आएगी। आप दोनों मिलकर घर परिवार के बारे में विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। आपके तनाव में बढ़ोतरी होगी और इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आप बीमार पड़ सकते हैं। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आपके काम में आपको तारीफ भी मिलेगी और धन की स्थिति भी मजबूत होगी। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। लोगों की भलाई के काम में पैसा दिल खोलकर खर्च करेंगे। सामान्य रूप से दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज का दिन अपनी बात कहने के लिए अच्छा मौका देगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों और संतान के साथ वक्त बताएंगे और अपना प्यार उन्हें देंगे। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे और आपकी इनकम बढ़ेगी। सेहत भी मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें