फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 27 July 2020: सावन के चौथे सोमवार में बन रहा है साध्य योग, इन पांच राशियों को होगा फायदा

Mon, 27 Jul 2020 09:49 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 27, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 27 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम में माहिर बनेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। धार्मिक कामों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।आपकी सेहत मजबूत रहेगी जिससे कामों में सफलता मिलेगी। कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे कामों को समय रहते पूरा कर पाएंगे। भाग्य मजबूत रहेगा। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा सा कमजोर है। किसी तरह की झड़प हो सकती है, सावधानी बनाए रखें।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने की दिशा में कुछ नया करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। संतान के साथ वक्त बिताएंगे। काम के सिलसिले में दिन आपके लिए अच्छा है। आप की पकड़ मजबूत होगी और आप की नई पहचान बनेगी। सेहत बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने परिवार के साथ वक्त बिताना आपको सुख देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन मान सामान्य रहेगा। ट्रैवलिंग में वक्त लग जाएगा। इनकम मजबूत होगी। खर्च में हल्की कमी आएगी। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। कहीं दूर यात्रा पर जाने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग विदेश की प्लानिंग भी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। आपका रिश्ता मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस रखेंगे। सेहत भी बढ़िया होगी। पैसों की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्से में हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। आप खुशी से अपने हर काम को पूरा करेंगे। आप का जोश देखते ही नजर आएगा। इसका फल आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में जबरदस्त नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा जीवन बहुत प्यार से और एक दूसरे का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी होगी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने खर्चों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा नहीं तो स्थिति हाथ से निकल सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। भाग्य पर निर्भर रहना ठीक होगा लेकिन फिर भी मेहनत जरूर करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही प्रेम पूर्ण रहेगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। मन हर्षित होगा। कामों में सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। अपनी किसी खास अदा से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपने आज का दिनमान अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे फिर भी मानसिक रूप से थोड़ा तनाव रहेगा। किसी बात को लेकर निराशा महसूस कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से बचना ठीक होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया है। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य के सहारे कामों में सफलता मिलेगी। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ सजीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। अपने रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए जीवनसाथी से बातचीत करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के साथ प्यार भरी बातें करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिनमान कमजोर रह सकता है इसलिए सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में कुछ व्यस्तता रहेगी जिससे महत्वपूर्ण कामों को आगे के लिए टाल देंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी किसी बात को लेकर अपनी सफाई पेश करनी पड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें