फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी राशिफल: मंगलवार के दिन इन राशियों के जातकों को मिलेगा मान सम्मान और होगा धन- लाभ

Tue, 25 Feb 2020 07:17 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
Daily Horoscope, February 25: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र ग्रह आज कुंभ राशि में स्थित है।
 


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 25 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा संभल कर चलने के लिए है। आपके खर्चे बहुत ज्यादा ही बढ़ेंगे लेकिन धर्म-कर्म के कामों में भी मन लगेगा। अच्छी प्रकृति के काम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। सर्दी गरमी से बच कर रहें क्योकि बीमार होने की संभावना है। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। आपके काम के सिलसिले में स्थितियां बेहतर रहेंगी और आपको अपने परिजनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला रहेगा। आज आपको अचानक से इनकम होने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी बढ़ियारहने वाला है। बीमारी से निजात मिल सकती है और आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आपकी इनकम  भी बढ़ेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। किसी खास पार्टी में जाएंगे। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थितियाँ बढ़िया रहेंगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और आप मन से खुश होंगे, जिससे कामों में सफलता मिलेगी।

 

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आपके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक जीवन खुशी देगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर बहुत खर्च करेंगे । अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मन लगाकर काम करेंगे तो काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज आप अपने किसी खास से अपने मन की बात शेयर करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आपकी राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खुशनुमा यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आपके साथ रहेगा जिससे हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। यदि आप अभी तक सिंगल हैं और किसी रिलेशनशिप में हैं तो प्रेम जीवन में समस्याएं रह सकती हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। यह आपको सुख देने वाली साबित होगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा। बिना वजह के किसी के भी झगड़े में ना पड़ें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कमजोर रहेगा। परिवार में तनाव रहेगा और मानसिक रूप से भी आप थोड़े कमजोर रहेंगे। इसलिए अपने मन को खुश रखने के लिए थोड़ा ध्यान या योग करें और परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं। जो लोग आपसे प्रेम करते हैं उनके साथ वक्त बिताने से आपको खुशी मिलेगी। काम के सिवसिले में स्थिति में ठीक-ठाक रहेगी लेकिन फिर भी आपका मन पूरी तरह से काम में नहीं लगेगा। बहुत समय से अटके हुए किसी काम के पूरा हो जाने से धन लाभ होने के योग बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। शादीशुदा जातकों को अपने दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ आपके साथ रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज आप बढ़िया रहेंगे और आपके परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा। आज आपके घर कई लोग आ सकते हैं। कोई विशेष अतिथि या खास मित्र आने से घर का वातावरण बढ़िया और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। आज आप काफी एनर्जी से अपने हर काम को करेंगे जिससे आज के दिन को बढ़िया बनाएंगे।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और काम के सिलसिले में भी बढ़िया समय रहने वाला है। आपको किसी से भी बुरा बोलने से बचना होगा नहीं तो परेशानी आ सकती है  और आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्गायतीत होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। परिवार के छोटों को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ेगी। काम के सिलसिले में अपने साथ काम करने वालों से बढ़िया करें। वे आपकी बहुत मदद करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आपके लिए आज का दिन कुछ खुशखबरी लेकर आ सकता है। प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण पल आएगा। आपका प्रिय आपको कोई अच्छी बात कह सकता है। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। मेहमानों का आना जाना हो सकता है। परिवार में कोई फंक्शन या पार्टी हो सकती है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सुधरेगा और काम के सिलसिले में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन अपना वाहन सावधानीपूर्वक चलाना बेहतर होगा।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अच्पाछा रहेगा।पारिवारिक तौर पर भी काफी बढ़िया समय रहेगा। परिवार के लोगों से आपका प्रेम बढ़ेगा। उनका सहयोग आपको हर काम में मिलेगा। खर्चे थोड़े से बढ़ेंगे। आप आज के दिन का पूरा आनन्द लेंगे। मन में खुशी रहेगी। स्वादिष्ट खाना खाने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आप अपनी मेहनत से कई नए कामों को अंजाम देंगे जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रह सकता है। आज आपको धन का लाभ भी होगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि 
  • आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए अच्छा रहेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी जो आपके बढ़े हुए खर्चों को पूरा करेगी। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में भी खुशियां आएंगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है। आपके दफ्तर में आपको किसी काम से यात्रा पर भेजने की बात चल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनके प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज थोड़ा सावधानी से रहना होगा।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन काम के सिलसिले में आज आपको कोई जबरदस्त सफलता मिल सकती हो। किसी बात पर आपको जमकर सराहना मिलेगी और आप के पदभार में वृद्धि होगी। इनकम में भी बढ़ोतरी होने के संयोग हैं। आप सुख सुविधाओं पर आज जमकर खर्च करेंगे और जीवन को आनंद पूर्वक जिएंगे। परिवार में थोड़ी सी टेंशन रह सकती है लेकिन आपकी बातों में शहद टपकेगा जिससे अपनों का प्रेम मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।अपने लोगों की परवाह करेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को स्नेह और प्रेम देंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रिय भी आपको भरपूर खुशी देगा। काम के सिलसिले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी लेकिन आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इनकम के लिए भी दिन अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें