दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 24 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
मेष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में नई-नई बातें आएंगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शहर से बाहर जाने का विचार मन में आएगा। कोई काम हो सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी। मन में खुशी रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें।
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक है। काम में मजबूती रहेगी। मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन खूबसूरती से आगे बढ़ेगा। कोई नया मोबाइल खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। खर्चे बढ़ेंगे। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी लेकिन किसी बात को लेकर अधीरता दिखाना नुकसानदायक होगा। शादीशुदा जीवन में दिक्कतें रहेंगी। थोड़ा शांति से काम लें। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबी ट्रैवलिंग के लिए तैयार रहें। काम में मन लगेगा जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। गृहस्थ जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में कोई नई चुनौती सामने आ सकती है। अपने प्रिय से शादी करना चाहते हैं तो उनके घरवालों से बातचीत करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे।
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में भी दिनमान बढ़िया रहेगा लेकिन काम के सिलसिले में किसी से उल्टा सीधा ना बोलें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है, उनका ध्यान रखें। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे दिन ठीक रहेगा। घर गृहस्ती में भी सब अच्छा चलेगा। शादीशुदा जीवन रोमांस के साथ आपको खुशी देगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको कहीं से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने भाग्य पर ज्यादा निर्भर ना रहें। खुद मेहनत करें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर जीवनसाथी से चर्चा होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। अपनी खुशी के लिए दूसरों की खुशी भी देखें।
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी लेकिन किसी बात को बार बार सोच कर परेशान होंगे। मन बेचैन रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। प्रेम जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। आपका प्रिय अपने प्यार का इजहार कर सकता है। शादीशुदा जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। घर में खुशियां रहेंगी। इनकम भी बढ़िया रहेगी। गवर्नमेंट से कोई लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशी के पल आएंगे।
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर अपने किसी व्यक्ति से झगड़ा ना करें। घर में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में भी मानसिक रूप से अस्थिरता आपको परेशान कर सकती है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में लाभ होगा।