फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जनवरी राशिफल: शनि के राशि परिवर्तन से इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, हो सकता है लाभ

Fri, 24 Jan 2020 04:59 PM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
24 जनवरी राशिफल
Horoscope, January 24: आज अमावस्या है साथ ही 30 वर्षों के बाद शनि अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं।  दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माघ अमावस्या तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र देव आज धनु राशि में स्थित हैं।


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 24 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। अपने काम को पूजा मान कर आप खूब मेहनत करेंगे। कुछ लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में सुखी छण आएंगे और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आपके लिए दिन काफी अनुकूल रहने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोगों का मनचाही जगह स्थानांतरण का योग बन जाएगा, जिसमें खुशी होगी। आपका भाग्य प्रबल होगा इसलिए बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आपके लिए आज का दिन कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है और मानसिक रूप से भी आप तनावपूर्ण स्थितियों में रहेंगे। साढ़ेसाती का प्रभाव आप पर दिखेगा और निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवनसाथी धार्मिक आचरण करेगा और परिवार में कोई पूजा-पाठ हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने ससुराल पक्ष से मेल मुलाकात करने से बचना चाहिए, क्योंकि झगड़ा हो सकता है और उनके परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, लेकिन आपका रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। यदि जीवनसाथी से कोई गलती हुई है तो आज उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। उसके लिए वे आपसे क्षमा मांग सकते हैं। आप भी उनकी बात समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी संभावित है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि 
  • सिंह राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर है सकती है क्योंकि आज आप मानसिक रूप से भी थोड़े कमजोर रहेंगे और स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। विशेष रूप से जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। इससे आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और व्यापार में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आपके लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आप के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपका प्रिय अपनी किसी गलती को मानेगा और आप से उसके संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा। जहां तक बात आपके काम की है तो काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप के काम करने के लिए जगह सही नहीं है, इसलिए आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन कमजोर रहेगा, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा जाने वाला है। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी या किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा लेकिन फिर भी आप अपने मनोबल के कारण अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। बिना सोचे विचारे बात करने से आपको परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, उनका परिवार उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित करेगा। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल है लेकिन उनका जीवनसाथी आज किसी यात्रा पर जा सकता है और संभव है कि वह कोई तीर्थयात्रा हो, जिस पर आप भी उनके साथ जाएं।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। यात्राओं से आपको नई ऊर्जा मिलेगी और धन प्राप्ति भी संभव है। आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन काफी अनुकूल है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अच्छे अनुभव लेकर आएगा। जो एक मानसिक रूप से दबाव आप महसूस कर रहे थे, आज उस से मुक्ति मिलेगी। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा, वे अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं दूर यात्रा पर निकल सकते हैं।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से मुक्ति देने वाला साबित होगा। इसी वजह से आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में सब एक दूसरे को खुश रखने की कोशिश करेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आपको आज अपने अंदर प्रेम की भावना महसूस होगी और चाहे आपका कोई प्रिय जन हो या ऑफिस का कोई व्यक्ति आप सब के प्रति अच्छा भाव रखेंगे। इस कारण से आज आपको ताजगी महसूस होगी। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आपके बॉस से भी आप की स्थिति सुधरेगी। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है क्योंकि आप के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूलता वाला रहेगा और कुछ लोग अपने प्रिय को प्रेम विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आज के दिन आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं। इस कारण से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।- भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा और इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से मिल मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा और व्यापार में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें