फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 23 October 2020: मिथुन और कर्क समेत चार राशियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Fri, 23 Oct 2020 06:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 23 October, 2020   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। आपको लगेगा कि आपकी मेहनत निष्फल जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी आप मेहनत करते रहेंगे। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आएगी लेकिन फिर भी आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी लव लाइफ में कुछ रोमांचक करने की कोशिश करेंगे। ससुराल से संबंध खराब हो सकते हैं और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
भाग्य साथ देगा और आज अपने प्रयासों से आपको कोई लाभ मिल सकता है। कैरियर में कोई अच्छा ऑप्शन आज आपके हाथ में आ सकता है और काम को लेकर ट्रैवलिंग भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का अचरज भरा रवैया आपको समझ नहीं आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ते हुए प्यार, अपनेपन और स्नेह से रोमांचित रहेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपकी व्यावहारिकता आज आपके बहुत काम आएगी और प्रैक्टिकल अप्रोच से आज आप अपने काम निकालने में सफल रहेंगे। आज घर में नई लाइट और रंगाई पुताई तथा घर की सजावट का सामान ला सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने भविष्य के बारे में अपने प्रिय से विचार करेंगे और उनका प्रिय कुछ खूबसूरत बातें करेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बेहद अच्छा रहेगा। घर में धार्मिक माहौल रहेगा और काम को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जीवनसाथी किसी परेशानी में है उनकी मदद करें। निजी जीवन को लेकर आपको एक उदारवादी रवैया अपनाना होगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उनके मन की बात जानने की कोशिश करें। वह अपने मन में बहुत कुछ पाले बैठे हैं लेकिन आपको बता नहीं पा रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी हैं, इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखें। इनकम को लेकर आज आप निश्चिंत रहेंगे क्योंकि अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के लोग आज स्वयं पर खर्च करेंगे और निजी प्रयासों से अपने कुछ दोस्तों के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। परिवार में खुद को अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। इसके मूल में आपकी एकांतवादी सोच हो सकती है। गृहस्थ जीवन को लेकर दिनमान बेहद अच्छा रहेगा और आपका जीवन साथी आपसे शॉपिंग पर चलने के लिए कह सकता है जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती हुई परिपक्वता और आपसी अंडरस्टैंडिंग से खुश होंगे। आज के दिन गाड़ी सावधानी से चलाना जरूरी होगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज अपने परिवार के लिए आप बहुत सोचेंगे। थोड़े भावुक भी हो सकते हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। आपके जीवन साथी का रवैया परिवार के प्रति थोड़ा तीखा हो सकता है, जो परिवार में परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए आज थोड़ा सा सावधानी रखें। खर्चे बढ़िया रहेंगे और आप अपने सुख साधनों पर खर्च करेंगे। आज परिवार में आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने चलने की प्लानिंग कर सकते हैं। काम को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
खुद पर विश्वास हो तो व्यक्ति सब कुछ कर सकता है। आज आप पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में रहेंगे। कुछ चुनौतियां आएंगी। खासतौर से पारिवारिक चुनौतियां, लेकिन आप उनका अच्छे से सामना करेंगे। आज आप अपने भाई बहनों के सहयोग से घर के माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, वो अपने गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज संतुष्ट दिखेंगे और अपने प्रेम जीवन को लेकर वे काफी आशान्वित होंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खुद पर विश्वास हो तो व्यक्ति सब कुछ कर सकता है। आज आप पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में रहेंगे। कुछ चुनौतियां आएंगी। खासतौर से पारिवारिक चुनौतियां, लेकिन आप उनका अच्छे से सामना करेंगे। आज आप अपने भाई बहनों के सहयोग से घर के माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, वो अपने गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज संतुष्ट दिखेंगे और अपने प्रेम जीवन को लेकर वे काफी आशान्वित होंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप अपने काम में रमे हुए नजर आएंगे जिससे काम को लेकर बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी इच्छा भी प्रबल होगी। आज भाग्य की वजह से कोई अच्छी बिजनेस डील आपको प्राप्त हो सकती है। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज बेहद खुश नजर आएंगे और आपका जीवन साथी आज आपके लाभ का माध्यम बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से कुछ खफा नजर आ सकते हैं लेकिन आपका प्रिय आप को मनाने की कोशिश भी करेगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी जिससे दिन अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके करियर के लिए बेहद अच्छा दिन है। यदि आप प्रयास करेंगे तो आपको मनपसंद डिपार्टमेंट मिल सकता है। भाग्य पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें और मेहनत करना शुरू करें। इनकम को लेकर स्थितियां बेहद सामान्य हैं, इसलिए प्रयासों को बढ़ाने पर ध्यान दें। बिजनेस में रिस्क लेने से सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम आपका ध्यान खींचेंगे। मन में एकांत की भावना और अकेलेपन का एहसास हो सकता है। इसे खुद पर हावी ना होने दें। इससे गृहस्थ जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
 

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
अपनी सेहत सबसे महत्वपूर्ण होती है, उसका ध्यान रखें। आपको जुकाम व खांसी हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद अच्छा है। यदि आप कोई पैतृक व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आप को काफी लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते से काफी खुश नजर आएंगे और आपकी शादी की बात आगे बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी और अपनी जीवनसाथी के परिवार वालों से आपका तालमेल आज बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने बॉस से कुछ निराश हो सकते हैं। काफी समय से आप किसी काम के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन आज उनके इंकार कर देने से आपको दुख हो सकता है लेकिन आपका काम बहुत बढ़िया रहेगा, जिसकी सभी लोग तारीफ करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी रोमांटिक होगा और अपने प्रिय के साथ निकट पल बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ नीरसता महसूस कर सकते हैं जबकि आज आपकी कोई छुपी हुई बात सबके सामने आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें