फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 23 July 2020: गुरुवार को कैसा रहेगा आपका भाग्य, दैनिक राशिफल से जानें अपना भविष्य

Thu, 23 Jul 2020 10:59 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 23, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 23 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी थोड़े गुस्से में होगा। काम के सिलसिले में नतीजे अच्छे मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सुकून मिलेगा। घर में शांति होगी। घर वालों के साथ वक्त बिता कर खुशी महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्यार रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिन में ठीक है लेकिन काम में ईमानदारी बरतनी जरूरी होगी। सेहत बढ़िया रहेगी।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। बेवजह की यात्रा से बच कर रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इनकम सामान्य रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। जो करना चाहते हैं, आज कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्वक आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना अच्छा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मान अच्छा है। इनकम बढ़ेगी। पैसों की आवक होगी जिससे लेकिन खर्चों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ टेंशन के साथ बीतेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का पूरा आनंद लेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। मन से खुश रहेंगे। दूसरों का भला करने का विचार मन में आएगा। विदेश जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। कुछ लोगों को न्यौता आ सकता है। इनकम बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में मनमाफिक नतीजे मिलेंगे। मन लगेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए थोड़ा कमजोर है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी मगर खर्चे भी बढ़ेंगे इसलिए थोड़ा वित्त प्रबंधन पर ध्यान दें। परिवार में किसी खास बात को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। जीवन साथी किसी बात को लेकर तुनक मिजाजी कर सकता है इसलिए शांति से काम लें और उनसे बातचीत करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है। अपनी तरफ से कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपका रिश्ता मुसीबत में आए।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम बढ़िया रहेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं जिससे मन थोड़ा सा अशांत भी हो सकता है। भाग्य का सहारा मिलेगा जिसके बलबूते आप कुछ नई चुनौतियों से जीत पाएंगे।विरोधियों पर हावी रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज का दिन खुशियों से बिताएंगे।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे  भाग्य बहुत मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में जिस काम में हाथ डाल लेंगे उसी में सफलता मिलेगी। कुछ नया काम भी मिल सकता है। प्रमोशन भी हो सकता है। व्यापार भी बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के गुस्से का शिकार हो सकते हैं, थोड़ा ध्यान रखें।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रहेगा। कुछ काम बनते बनते अटक सकते हैं इसलिए सावधानी से आगे बढ़ें। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे। अपने प्रिय को परिवार वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है और परिवार में खासकर जीवन साथी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए सावधानी से काम लें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुशी से बिताएंगे। रिश्ते में प्यार और रोमांस रहेगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रहेगा। बेवजह के झगड़े अपने सिर पर ना लें, सावधानी बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन साथी का ध्यान रखेंगे। उनकी खुशी में आपको अपनी खुशी नजर आएगी जिससे रिश्ता बढ़िया रहेगा। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर जिद्दी स्वभाव दिखा सकते हैं। इससे काम में सफलता मिल जाएगी लेकिन रिश्तो में ऐसा बर्ताव ना रखें, वरना दिक्कत हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत पर सब कुछ निर्भर करेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को सामान्य रूप से बिताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें