फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 22 September 2020: इन चार राशि वालों का है मंगल भारी, रहना होगा सावधान

Tue, 22 Sep 2020 06:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 22 September, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 


 
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। बेवजह आप खुद को अकेला महसूस करेंगे, जिससे मानसिक दबाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान देना होगा। मन भटकने से काम में गड़बड़ हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्ते की अहमियत समझेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। हल्के खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरत रहेगा और आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिताने के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फल दायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपको परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। एक-दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी प्यार भरी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी और संतान के प्रति गंभीरता दिखाई देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे और अपनी गलतियां स्वीकार करेंगे। काफी इमोशनल महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में धनवान मजबूत है। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। अपनी मां जी के लिए कोई बड़ा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। परिवार में सुख रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होने से कामों में सफलता मिलेगी। कुछ खर्चे रहेंगे। काम के सिलसिले में दौड़ भाग रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में ईमानदारी बरतते हुए अपने प्रिय को कोई गिफ्ट देंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ट्रैवलिंग में समय भी बीत सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव कम होगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। मनोबल ऊंचा होगा। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धिमत्ता से सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन की आवक होगी, जिससे स्थिति अच्छी बनेगी, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। जो आपको दूसरी और खींच लेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन मान अच्छा रहेगा, लेकिन इधर-उधर की बातों में समय व्यर्थ ना करें। शादीशुदा लोगों के जीवन में थोड़ा तनाव दिखेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन बिना किसी वजह की चिंताओं से आप खुद को अकेला महसूस करेंगे, इससे बाहर आने की कोशिश करें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपका मानसिक तनाव बाधा बन सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुशी-खुशी एक-दूसरे को कोई कंपलीमेंट देगे। काम के सिलसिले से दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। सेहत अच्छी रहेगी।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी बन सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया है। आप अपनी नेतृत्व क्षमता और बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करते हुए, आज के दिन का बढ़िया परफॉर्मेंस देंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन मान अच्छा रहेगा। एक-दूसरे को महत्व देंगे और जीवन साथी से कोई बढ़िया सलाह मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज थोड़ी निराशा हो सकती है। 

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हरा-भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज रोमांटिक रहेगा। आपके प्रिय आज अलग अंदाज में नजर आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आप को प्रोन्नति मिलने के योग हैं। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर तो पूरा ध्यान रखेंगे, लेकिन किसी बात को लेकर मन में हीन भावना आ सकती है। भाग्य में कुछ कमी रहेगी, जिसके वजह से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विरोधियों से सावधान रहें, खर्चे हो सकते हैं, लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का दिनमान बेहतर रहने के संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में दिन मान उम्मीदों के मुताबिक अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आपको परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन बहुत अच्छे से बताएंगे और अपने प्यार को आगे बढ़ाएंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा और इनकम अच्छी होने से कुछ नया खरीदने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें