फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 22 October 2020: मिथुन और कुंभ समेत चार राशियों की इनकम में बढ़ोतरी के संकेत, जानिए गुरुवार का राशिफल

Thu, 22 Oct 2020 10:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 22 October, 2020   
आज 22 अक्तूबर दिन गुरुवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज के दिन दो शुभ योग बन रहे हैं जिसमें सुकर्मा और गजकेसरी नाम के योग हैं।


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...



 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपनी इनकम के नए रास्ते खोजेंगे। काम पर ध्यान देकर उसे और अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जरूरतों पर भी ध्यान देंगे।
 

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपके मान सम्मान में भी इजाफा होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपकी अपने किसी सहकर्मी से झड़प हो सकती है लेकिन किसी से भी लड़ाई झगड़ा ना करें।  अचानक से पैसों के आने की संभावना रहेगी। सेहत कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे जिससे रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके सामने अपने दिल को खोल कर रख देंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और वह गति पकड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से भी रिलेशन अच्छे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।

 

विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने खर्चों में कमी आने से खुशी मिलेगी। मानसिक रूप से थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं और आज काम में काफी ज्यादा बिजी रहेंगे। काम के सिलसिले में पूरा ध्यान देंगे। अपने विरोधियों के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में खुशी और सुख शांति मिलेगी। संतान का सुख मिलेगा। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के दिल की बात सुनने और समझने का मौका मिलेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा  और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी तथा प्रेम जीवन में भी सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से बीतेगा  परिवार में कोई खुशी आ सकती है।  काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज  सोशल मीडिया पर काफी बिजी रहेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
 परिवार और कारोबार में अच्छा तालमेल रहेगा जिससे आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। व्यापार में आज का दिन आगे बढ़ने का दिन है। कोई भी नई शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आप को आगे ले जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर बने हुए हैं तो उनसे भी आपको आज अच्छे परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा तथा भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे काम बनेंगे। काम के सिलसिले में अधिक फोकस करने का दिन है जो आपके लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने जीवन साथी को खुश रखने में आसानी होगी। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय को खुश रखेंगे और रिश्ता खुशनुमा र

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके खर्चों में कमी आएगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन संचित कर पाने में सफल होंगे। परिवार के साथ उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में कुछ समस्याएं रह सकती हैं जिनके प्रति किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। गृहस्थ जीवन  के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी सेहत में सुधार होगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे  लेकिन फिर भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। गृहस्थ जीवन में खुशी बढ़ेंगी और  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें