फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी राशिफल: शनि के राशि परिर्वतन से पहले इन 5 राशियों को हो सकता है फायदा

Wed, 22 Jan 2020 11:03 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
rashifal
Horoscope, January 22: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

हिंदू पंचांग का गणना के आधार पर आज यानी 22 जनवरी, बुधवार को बुध प्रदोष है। बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है। तिथि त्रयोदशी, नक्षत्र मूल, चंद्रमा धनु राशि में, राहु काल का समय दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से तक रहेगा। 



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 22 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष
  • आज का दिन काफी समय बाद बेहतर जाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी विशेष काम में आपकी मां आपको मदद देंगी जिससे आपको काफी लाभ भी होगा और आपकी खुशी बढ़ेगी। सुदूर यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी और यात्रा कुछ परेशानियों के साथ हो सकती है लेकिन फिर भी आपको लाभ देगी। प्रेम जीवन में खुशहाली आएगी और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में स्थानांतरण हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। विशेष तौर पर मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और शारीरिक रूप से भी कुछ परेशानी आपको आज दिक्कतें दे सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खाने-पीने पर ध्यान दें। दिनचर्या का पालन करें। धन के मामले में निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिए इन सबसे बचें। दांपत्य जीवन में भी स्थितियां अधिक अनुकूल नहीं है, हालांकि परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बाद बेहतर नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन अनुकूल रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन
  • आपके लिए आज का दिन सावधानी से काम लेने का है। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ ऐसे काम आपके हाथ लगेंगे जिन्हें आप यदि सही से निपटा पाए तो आपको बहुत फायदा होगा लेकिन इसी बीच आपके बिजनेस पार्टनर से तनातनी भी हो सकती है इसलिए सोच समझकर काम में हाथ डालें। यदि आप जॉब करते हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। आपके विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। प्रेम संबंध में दिन बेहतर रहेगा, प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क
  • आपके लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है क्योंकि आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, कुछ अवांछित खर्चे भी हो सकते हैं। सुदूर यात्रा पर जाने के योग बनेंगे जिससे भी आप पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है, जीवनसाथी से गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें और बैठकर बातचीत करें। आपको सुख मिलेगा और परिवार के लोगों का सहयोग आपके पक्ष में जाएगा लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर आप घरवालों से नाराज हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह
  • आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के प्रति अधिक गंभीरता से विचार करेंगे उनकी पढ़ाई को लेकर और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग पूरी तरह से आपके साथ होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में थोड़ा कमजोर समय चल रहा है। आप प्रेमी को खुश रखने की कोशिश करेंगे लेकिन फिर भी कोई गलतफहमी आप दोनों के बीच पनप सकती है। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार करते हों या जाॅब, दोनों में आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा लेकिन परिवार की जिम्मेदारी आपके सर चढ़कर बोलेगी इसलिए आपको घरेलू कार्य भी करने होंगे और घरेलू गतिविधियों में ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन का असर आपके काम पर भी पड़ेगा और काम में उतार-चढ़ाव आ सकता है। अपने विरोधियों से आपको कोई खतरा नहीं होगा लेकिन फिर भी सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और कुछ नया सीखेंगे। किसी कलात्मक काम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन प्रेम के मामले में अच्छा रहेगा अपनी कोई खास बात अपने प्रिय से शेयर कर सकते हैं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि 
  • आज किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे हालांकि यात्रा में कुछ असुविधा भी होगी। आपके घर के छोटे का स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है। वहीं आप अपने मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकाल सकते हैं जिससे परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है इसलिए सावधान रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से कामों में सफलता मिलेगी। उनका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन में आपको आनंद की अनुभूति होगी क्योंकि आपका प्रिय आपके साथ रहेगा और आपके साथ वक्त बिताएगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद भी स्थितियां बेहतर रहेंगी और जीवनसाथी अपनी ओर से रिश्ता निभाने का पूरा प्रयास करेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां ठीक-ठाक रहेंगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
  • अपने खान-पान पर अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो आज आप बीमार पड़ सकते हैं। घर में सुख सुविधाएं रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और आप हर काम को मजबूती से निभाएंगे। आपको गाड़ी चलाने से बचना चाहिए क्योंकि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रेम जीवन में सामान्य दिन रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है, आपका जीवनसाथी आपका सहयोग करेगा। आपकी इनकम सामान्य रूप से बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे और शासन से सहयोग मिलेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। काम में आपका मन लगेगा. हालांकि आप कंफ्यूजन में रहेंगे कि किस काम को पहले तरजीह दें और किसे बाद में इससे कुछ महत्वपूर्ण काम लटक सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। यात्राएं सुकून देने वाली साबित होंगी।परिवार का वातावरण भी आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि 
  • आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी लेकिन जीवनसाथी किसी आवश्यक कार्य से घर से दूर जा सकती है। आपको उनकी कमी का एहसास होगा। मानसिक रूप से आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे, परिवार का वर्तमान आपके लिए अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपको धन का लाभ भी होगा लेकिन खर्चे काफी अधिक होंगे। आपका प्रिय किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी पैसा बरसाने वाला है। आज आपकी आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी होगी जो आपको बहुत खुशी देगी। बॉस की कृपा आपको प्राप्त होगी और आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहने वाला है, इसके अलावा आपके दांपत्य जीवन में भी खुशी के पल आएंगे। आप मन से प्रेम जाहिर करेंगे जिसका उत्तर आपका जीवनसाथी भी प्रेम से देगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को खट्टे-मीठे अनुभव होंगे। परिवार के लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा उनसे सुख की अनुभूति होगी। यात्राओं के लिए दिन अनुकूल है। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि
  • आपके लिए दिन काफी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान लगाएंगे और खूब मेहनत करेंगे और अपने बॉस की नजर में भी अच्छे बनेंगे उनसे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। बाॅस आपके पक्ष में कोई बड़ी बात कह सकते हैं जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में किसी का खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा साथ ही साथ कोई अच्छा धन लाभ का मौका भी आपके हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें