फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी राशिफल: आज इन 4 राशियों पर रहेंगे शनि देव मेहरबान, बदल जाएगी किस्मत और होगा धन-लाभ

Sat, 22 Feb 2020 12:20 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : rashifal
Daily Horoscope, February 22: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा मकर राशि में स्थित है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 22 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। धन लाभ हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति से मन हर्षित होगा लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अधिक प्रयास करेंगे, फिर भी सफलता अल्प ही मिलेगी। परिवार के छोटों से दिक्कतें आ सकती हैं। यात्रा के दौरान समस्या होने की संभावना होगी। आपका आचरण धार्मिक होगा और पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ का झगड़ा संभव है। आपका बॉस आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन में भी इस तनाव का असर देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा और आप किसी बात को लेकर चिड़चिड़े हो सकते हैं।इसका असर परिवारिक तनाव के रूप में भी दिखाई देगा। काम के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा जिससे कुछ काम बनेंगे और कुछ काम बिगड़ेंगे। व्यापार के सिलसिले में अच्छे लाभ हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज बेहतर नतीजे मिलेंगे। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय लेने के लिए आज का दिन सही नहीं रहेगा इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन ना लें, लेकिन काम के सिलसिले में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य आपका पहले के मुकाबले अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव से जूझ रहे होंगे। कार्य में अड़चन आ सकती है। आपके परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।नतीजे पाने के लिए आपको कड़ी मशक्कत करनी होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य में वृद्धि होगी जिससे कुछ काम अवश्य बनेंगे। धन हानि और धन लाभ दोनों के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में गहमागहमी रहेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि 
  • आज के दिन आप अपनी उम्मीदों को और बढ़ाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन पुलकित होगा। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है। वह विवाद आपके पक्ष में ही रहेगा। व्यापारिक रूप से आप आज सफल होंगे और कोई नया सौदा आपके हाथ लग सकता है ।व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल के लोगों से मिलेंगे। किसी फंक्शन में जा सकते हैं। भाग्य की प्रबलता से कोई प्रॉपर्टी खरीदने में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि 
  • आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए आप पूरी जान लगाएंगे और इसका असर काम के क्षेत्र में देखने को मिलेगा लेकिन वहां पर विरोधाभास की स्थिति होने से आप अपने काम को सही से अंजाम नहीं दे पाएंगे, जिससे आपको कुछ तकलीफ हो सकती है लेकिन आपके परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के बुजुर्गों को सहयोग मिलेगा। अपनी उम्मीदों को और बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे जिसके नतीजे भी आपको मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। किसी से वाद-विवाद ना करें लेकिन दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि 
  • आपके लिए आज का दिन कुछ नई उम्मीदों के साथ उदय होगा। दिन की शुरुआत तो थोड़ी कमजोर होगी लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप का स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव हो सकता है। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सेहत खराब हो सकती है। धार्मिक काम में मन लगेगा। किसी पवित्र नदी में स्नान करने के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय के सामने रख सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहना अच्छा होगा।
 

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
  • आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता क्योंकि आपका स्वास्थ्य भी पीड़ित होगा और मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। संगी साथियों से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।मित्रों से भी किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है लेकिन परिवार का माहौल आप को शांति और सुकून देगा और परिवार के लोग आपकी सहायता करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है और अपने प्रेमी के साथ आप अपने समय को अच्छे से बिताएंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। व्यापार में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि 
  • आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में दोपहर बाद कुछ परिवर्तन आएगा और आपसी मुद्दों को सुलझाने का प्रयास आप की ओर से किया जा सकता है। आपका जीवनसाथी बुद्धिमानी का परिचय देते हुए कोई बड़ी बात आपसे कहेगा। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और परिवार के लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। आज के दिन भोजन में आपको समस्या हो सकती है। या तो आप भोजन छोड़ेंगे या आपको बेस्वाद लगेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। प्रेम जीवन में दिन सामान्य रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि 
  • आपके लिए आज का दिन ज्यादा शुभ नहीं है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने होंगे तब जाकर कुछ सफलता मिलेगी। अधिक मेहनत करना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। धार्मिक काम करेंगे।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि 
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार के लोगों का सानिध्य मिलेगा। उनके साथ कोई बड़ा डिसीजन लेंगे। कोई नया काम करेंगे। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी। अपनी नई-नई क्रिएटिविटी से आप अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे। इनकम में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। आपकी धन वृद्धि होगी और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में आपको अपनों का सहयोग मिलने से मन हर्षित होगा। किसी से व्यर्थ में झगड़ा कर सकते हैं और इससे परिवार का वातावरण खराब भी हो सकता है इसलिए इसका ध्यान रखें। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा मिलने के साथ-साथ आपको अति अभिमानी होने से बचना चाहिए। आपके बॉस से आपका झगड़ा संभव है। आपका मन इसके बावजूद भी काफी आशान्वित रहेगा और दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज परेशानी हो सकती है और उनका उनके प्रिय से झगड़ा होने की नौबत आ सकती है। भाग्य मजबूत रहेगा जिससे कि आपके कुछ काम अवश्य बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें