फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 21 September 2020: सोमवार को इन छह राशिवालों का भाग्य है प्रबल, कार्य-व्यापार को लेकर मिलेगा शुभ समाचार

Mon, 21 Sep 2020 06:46 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 21 September, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 





 
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक सभी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी लेकिन दोपहर बाद कुछ चिंता की लकीरें माथे पर दिखाई देंगी क्योंकि आपको धन हानि हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। मेहनत पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। ससुराल पक्ष से झगड़े की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय के साथ किसी खास बात पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक जितनी भी समस्याएं और चिंताएं होंगी, वो खत्म होने लगेंगी और दोपहर बाद स्थितियां अच्छी हो जाएंगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में दिनमान मजबूत और अच्छा रहेगा। जीवन साथी से नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपसी बातचीत से कई मुश्किलों का हल निकालने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में मेहनत भरा दिन है।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दोपहर तक अपने घर परिवार का ध्यान रखेंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। दोपहर बाद संतान के लिए कुछ नया खरीदने के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा। आपकी क्रिएटिविटी और प्यार आपके प्रिय का दिल जीत लेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज समझदारी और दूरदर्शिता दिखाई देगी। परिवार को एकजुट करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। गवर्नमेंट से बेनिफिट मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर के खर्चों पर ध्यान देंगे। काम में भी अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। आप अपने काम पर अधिकार रखेंगे और मजबूती से काम करेंगे। हल्का खर्चा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी और प्रेम दिखेगा। संतान को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने दिल की बात अपने प्रिय से जरूर कहेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कहीं ट्रैवलिंग करनी हो तो सुबह सुबह का समय अच्छा रहेगा। दोपहर बाद घर पर बिताने में ही समझदारी है। हल्के खर्चे भी होंगे लेकिन इनकम होगी। पैसों की आवक होगी, जिससे मन हर्षित होगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन शांति देने वाला रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में गंभीर रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी चतुराई और बुद्धिमानी से आज सभी कामों में सफलता पाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आप की भूमिका के चलते बड़ा खूबसूरत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में रोमांस अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में चतुर बुद्धि बहुत काम आएगी और आज अपने असाइनमेंट को समय रहते पूरा कर लेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में भी आज अच्छे संकेत दिखेंगे। काम के सिलसिले में थोड़ा ध्यान देना होगा। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। इधर-उधर की बातों पर नहीं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन जमीन जायदाद से जुड़े मामले सफलता से पूरे होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ निराशा हो सकती है।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक काफी खर्चे और चिंताएं रह सकती है लेकिन उसके बाद स्थितियां बदल जाएंगी। आपके प्रयास रंग लाएंगे और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपके बॉस भी आपके काम की प्रगति से खुश होंगे। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कोई खास बात करेंगे।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक किसी इच्छा के पूरा होने से मन में खुशी रहेगी। दोपहर बाद खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होगी, जो आपको चिंता दे सकती है। सेहत फिर भी ठीक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती। काम के सिलसिले में आपकी बुद्धिमानी का लोहा हर कोई मानेगा। आपका काम लोगों की नजरों में आएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में तनाव के बढ़ने से परेशान होंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : सोशल मीडिया
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम पर ध्यान देने और खूब मेहनत करने के फल आज आपको मिलेंगे। आपके बॉस आप को बुलाकर कोई अच्छी बात कह सकते हैं। हो सकता है कि आपके इंक्रीमेंट की बात भी चल पड़े। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। सेहत में सुधार होगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा लेकिन अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि मन बार-बार भटकेगा जिससे काम में गड़बड़ियां हो सकती हैं इसलिए सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है। ससुराल वालों से किसी बात पर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। किसी काम में आपके प्रिय आपकी मदद करेंगे। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक जो खर्चों का दौर चल रहा था, वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा और दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी। आपको भाग्य की प्रबलता से कहीं से धन लाभ हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। जीवन साथी अपनी बुद्धिमानी का परिचय देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांटिक महसूस करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें