फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मई राशिफल: जानिए गुरुवार के दिन क्या कहता है आपके भाग्य का सितारा

Thu, 21 May 2020 08:34 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 21, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आपके अंदर गजब की उर्जा रहेगी जिसकी वजह से आप हर काम को बहुत अच्छे से करेंगे। इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा जहां आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अच्छे प्रयास करेंगे और आपके दांपत्य जीवन में सुख की भरमार रहेगी। आज का दिन अपने जीवनसाथी और स्वयं के साथ बिताना पसंद करेंगे। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा सावधान रहना होगा। कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं।  शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी और जीवनसाथी काफी गुस्से में हो सकता है इसलिए सोच समझकर ही कोई बात कहें। आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। पारिवारिक खुशियों से स्वयं का आत्मविश्वास लौटेगा और आप मजबूत बनेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा सेहत के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ सुकून से समय बिताएंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां पहले के मुकाबले सुधरेंगी और आप अपने वैवाहिक सुख को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आज आपका पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें और शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर  दिक्कत हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आपका प्रिय काफी भावुक होगा और जरा सी बुरी बात नहीं है उन्हें बहुत बड़ी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन शानदार होगा और आप अपनी ओर से सबको खुश रखने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा और भाग्य का सितारा बुलंद होने से कामों में सफलता मिलेगी । गृहस्थ जीवन में आज बेहतर समय रहेगा और आपका जीवन साथी पूरी तरह से रोमांटिक और खुश रहेगा जिससे आप भी उनके रंग में रंग जाएंगे और अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका प्रिय सामाजिक तौर पर आगे बढ़ने की दिशा में कोई पहल करेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा और आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और सामान्य गतिविधियों में समय लगेगा। परिवार का वातावरण भी आज कुछ अशांत रह सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आप और आपके प्रिय के बीच तालमेल का अभाव होने से स्थिति बिगड़ सकती है। आज के दिन अपने विरोधियों से सतर्क रहें। काम के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देकर काम करना होगा और मेहनत करनी होगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा सेहत में सुधार होगा  और  आप अपने अंदर नयापन महसूस करेंगे। परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है और आपके बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई के लिए बेहतर दिन है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने प्रिय से आपकी मधुर बातें आपके प्रेम जीवन को और खुशनुमा बनाएंगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आपकी स्थिति मजबूत होगी और साथ काम करने वाले लोग आपके प्रशंसा करेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन बेहद खुशनुमा रहेगा। परिवार में कुछ अच्छी बातें होंगी और लोग एक दूसरे से प्रेम का भाव रखेंगे। आप प्रेम जीवन जी रहे हैं तो आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। आपका प्रिय आपके मन को खुश करने वाली बातें करेगा। आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थितियां काफी बेहतर रहेंगी और संतान से सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है और आपको अपने काम पर भरोसा रखना होगा बाकी सभी से थोड़ा सावधान रहें। 

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा और आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। आपको आपके परिवार वाले कोई खुशखबरी दे सकते हैं। सोशल मीडिया से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने काम में पूरी मेहनत से भाग लेंगे जिससे आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान काफी बेहतर रहेगा और आपकी क्रिएटिविटी आपके प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएगी। संतान की ओर से शादीशुदा जातकों को बेहतर नतीजे हासिल होंगे। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप सभी रिश्तों को जोड़ने का काम करेंगे। पारिवारिक जीवन और आपके काम के बीच तालमेल दिखेगा जिससे हर जगह आप का प्रदर्शन सुधरेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर आत्मग्लानि की भावना आएगी और आप सोचेंगे कि जो काम आपने किया वह आपको नहीं करना चाहिए था। यह आपके खुद के लिए या आपके दांपत्य जीवन से संबंधित हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके पास पैसा आएगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा आपको लेकिन अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। आपके मन में प्रेम का भाव रहेगा और लोगों से स्नेह प्रदर्शित करेंगे। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक जीवन पर बोझ बढ़ेगा लेकिन धार्मिक आचरण करेंगे और कुछ इनकम अवश्य होगी जो आपको काफी राहत देगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लेकर आएंगे और आपकी विचारधारा से लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी सुखद नतीजे हासिल होंगे। खुद पर भरोसा रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। काम में काफी व्यस्तता रहेगी और आप पर काम का बोझ रहेगा। किसी बात को लेकर आपकी अपने बॉस से बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। प्रेम जीवन की बात करें तो अपने प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। इसलिए सोच समझकर बात करना बेहतर होगा।  आजकल आपका भाग्य का सितारा बुलंद चल रहा है जिससे आपके काम सफलता को हासिल करेंगे। इनकम सामान्य रहेगी और खर्चे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें