फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 21 July 2020: आज इन पांच राशियों को होगा फायदा, बनेंगे बिगड़े काम

Tue, 21 Jul 2020 06:46 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 21, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 जुलाई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से कामों में सफ़लता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्ते में बहुत समय बाद नयापन महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा है। आप अपने रिश्ते में खुश रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिनमान अच्छा है। सेहत में मजबूती आएगी। पुरानी समस्या से मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा गंभीरता से दिमाग लगाकर काम करना होगा। इनकम बढ़ेगी। हल्के-फुल्के खर्चे भी बने रहेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में किसी गर्मा गर्मी के चलते एक दूसरे से नाराज हो सकते हैं।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मानसिक रूप से भी थोड़ा तनाव रहेगा। इससे बाहर आकर खुद को आईने में देखें कि आप काफी काबिल हैं और हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। ऐसा करने से कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से थोड़े तनावग्रस्त रहेंगे। किसी पर गुस्सा भी दिखा सकते हैं। खर्चों में काफी तेजी रहेगी। इनकम बहुत सामान्य रहेगी, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। कुशल वित्त प्रबंधन करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव की भेंट चढ़ सकता है, थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बहुत खूबसूरत रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से चिंताएं बढ़ सकती हैं और खर्चे भी अधिक रहेंगे, इसलिए सावधानी बरतें। कुछ लोगों को विदेशों से अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दिक्कतों में आ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ रहे तनाव को कम करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में भी उछाल देखने को मिलेगा और खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलेगा। जीवनसाथी थोड़े उग्र स्वभाव से कुछ कह सकते हैं, इसलिए शांति से उनकी बात सुनें जिससे कोई झगड़ा ना हो। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को ऐसे ही निकल जाने दें क्योंकि रिश्ते के लिए आज का दिन बढ़िया नहीं है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे आपकी परफॉर्मेंस सुधरेगी। आपको कहीं दूर जाने के ट्रांसफर आर्डर मिल सकते हैं। परिवार को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक चलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य मजबूत होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। आपकी कुशल नेतृत्व क्षमता के चलते व्यापार में भी अच्छा लाभ होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को आनंद पूर्वक बिताएंगे। रिश्ते में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को खूबसूरत बनाने की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। बैंक लोन चुकाने का सही समय है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन मान आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें। बेवजह कोई नया खर्चा हाथ में ना लें वरना दिक्कत उठानी पड़ सकती है। अनचाही यात्राओं से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खूबसूरत बना पाएंगे। प्यारी मीठी बातों से जीवन साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर है, मेहनत करते रहें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। कामों में सफलता तो मिलेगी लेकिन उसके लिए काफी पसीना भी बहाना पड़ेगा। बेवजह किसी से झगड़ा ना करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कभी खुशी कभी गम की तरह चलेगा। एक पल में जीवन साथी खुश नजर आएगा तो दूसरे पर में गुस्सा भी हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने आपको काफी भाग्यवान महसूस करेंगे। रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। बेवजह के खर्चों को खुद से दूर करने की कोशिश करें क्योंकि इसका बोझ आपके ऊपर पड़ सकता है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन कुछ नया करने की सोचेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन जीवन सामान्य तौर पर चलेगा। जीवन साथी से अपने दिल की बात कहने में संकोच न करें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक तौर पर आप किसी बात को लेकर जिद्दी रवैया अपना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। आप अपनी आईडियोलॉजी पर चलकर अपने काम को बढ़िया बना पाने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में कुछ गर्मा गर्मी हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान ठीक ठाक है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें