फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अप्रैल राशिफल: जानें क्या मंगलवार का दिन आपके लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 21 Apr 2020 08:26 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 21, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज फिर खर्चे काफी रहेंगे, जिससे इनकम को सही तरीके से लगा पाना आपको परेशान करेगा। आपके अंदर किसी बात को लेकर स्वयं पर आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आपके काम बनने लगेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और धन किसी खास जरिए से आएगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन समय अभी ज्यादा अच्छा नहीं है, इसलिए लोगों से दूरी बनाए रखें। प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे प्रभावित होगा और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपकी इनकम आज काफी अच्छी रहेगी और जो काम आपने सोचे थे, एक-एक करके आप उन सब को निपटा लेंगे, इससे आप काफी तनाव मुक्त हो जाएंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको ऑफिस के काम से कहीं दूर भेजने की तैयारी हो सकती है लेकिन संभव है कि वह आपकी पसंद की जगह हो। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों से काम आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बहुत अच्छा है, प्रेम बढ़ेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज का दिन मंगलमय रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और इसलिए पुराने पेंडिंग पड़े कामों को भी आज निपटा पाएंगे। इससे आपको यह समझने का मौका मिलेगा कि क्या काम बाकी है और क्या आप कर चुके हैं। स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत कमजोर रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। प्रेम जीवन में दिक्कते रहेंगी। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी की सेहत पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
मानसिक तनाव दूर भागेगा। आप में चुस्ती और स्फूर्ति देखने को मिलेगी। भाग्य का सितारा प्रबल होने से कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उसमें अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी काम में मजा आएगा। प्रेम जीवन के लिए रोमांस भरा दिन है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के व्यवहार में आ रहे बदलाव से कुछ परेशानी होगी लेकिन यह थोड़े समय के लिए है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कमजोर है। आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं और यह धन और वित्त को लेकर विशेष रूप से हो सकती हैं। ससुराल के लोगों से मिलकर या उनसे फोन पर बात करके आपका मन खुश हो जाएगा। आपको मान सम्मान मिलेगा। समाज में आपकी वैल्यू बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा ध्यान देकर काम करना होगा क्योंकि आपका मन कम लगेगा। दांपत्य जीवन सहज रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में दिक्कतें रहेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देंगे और अपने व्यापार को भी बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। जीवनसाथी किसी बात से चिढ़कर कुछ बुरा भला कह सकता है, उस पर ज्यादा ध्यान ना दें। प्रेम जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे पाने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करना होगा क्योंकि समय पर काम पूर्ण करना आपके लिए चुनौती होगी। भाग्य मजबूत रहेगा, जिससे आपको कई मामलों में सफलता मिलेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की नेगेटिव बात ना सोचें क्योंकि इसका असर आपको बीमार बना सकता है। परिवार में तनावपूर्ण स्थितियों के बीच भी खुशी की बातें होंगी। जीवनसाथी पूरे तरीके से आपको डोमिनेट करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए शांति से काम लें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा है। काम के सिलसिले में आपको और अधिक मेहनत करनी चाहिए।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नया पढ़ेंगे, जिससे आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और इनकम के सोर्स में बढ़ सकते हैं। आपको अपने पड़ोसियों से झगड़ा होने से रोकना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में आपका महत्व बढ़ेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम को भी प्राथमिकता देंगे और परिवार की जरूरतों को भी समझेंगे, जिससे दोनों ही जगह आपका समय लगेगा। आंतरिक कलह से दूर रहने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मानसिक तनाव को दूर करने के लिए आपको अपने शारीरिक महत्व को समझना होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति धीरे-धीरे मिलेगी लेकिन आप बीमार ना हों, इसका आपको ध्यान रखना पड़ेगा। नियमित एक्सरसाइज करें। प्रेम संबंधों में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपसे प्रेम की अपेक्षा करेगा। आपको भी अच्छी बातें करनी चाहिएं, जिससे वह खुश हो जायें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। काम के सिलसिले में आज के नतीजे अच्छे होंगे। आपको कोई नया काम भी पसंद आ सकता है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे काफी होंगे। सेहत को लेकर पूरा ध्यान रखें। अपने और अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है, इसलिए सभी का ध्जोयान रखें। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके मन में खुशी की भावनाएं रहेंगी। कई कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। इनकम भी बढ़ेगी और काम के सिलसिले में आपकी मेहनत भी सही नतीजे लाने में कामयाब रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय की बातें माननी चाहिएं क्योंकि वह आपसे सीधी सच्ची बात कहेंगे। आपको उन पर ध्यान देना चाहिए। किसी बात पर बेवजह गुस्सा ना हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें