rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको आत्माभिमान से बचना होगा। जहां काम करते हैं, वहां आपको किसी समस्या का सामना करते हुए हो सकता है कि लो फील करना पड़े लेकिन हिम्मत से काम लें। यह समय भी निकलेगा। आपके बॉस से आपका झगड़ा हो सकता है, इसलिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, सावधानी से काम लें। निजी जीवन आपको जरूर खुशी देगा और आप चाहें प्रेम जीवन में हों या गृहस्थ जीवन में, दोनों ही जगह से अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। आप अपनी कार्यकुशलता और अपनी सोच के कारण परिवार में आज अहम भूमिका निभाएंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।