फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 मई राशिफल: शनिवार को बन रहा है वृद्धि योग, इन पांच राशि वालों को होगा फायदा

Sat, 02 May 2020 01:52 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, May 2, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 2 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति काफी खुश रहेंगे। परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य की बदौलत कामों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। प्रेम संबंध में जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपने भाई बहनों के साथ काफी वक्त बिताएंगे और उनके जीवन से संबंधित समस्याओं को जानेंगे। आपका बॉन्ड मजबूत होगा। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। सेहत मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी विरोधी से सक्रिय सावधान रहना चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए लेकिन प्रेम जीवन में आज काफी रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान और आत्मबल दोनों बढोत्तरी की ओर रहेंगे, जिससे हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी के दिल की बात समझेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपको कुछ ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा कि आपको लगेगा कि आपको अपनी वर्तमान नौकरी बदल लेनी चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कहीं से प्रॉफिट मिल सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपका ध्यान भी इस ओर रहेगा कि अपनी मेहनत से मिलने वाले फल को किस प्रकार गुणात्मक रूप से बढ़ाएं, जिससे आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आए। परिवार का माहौल कुछ समस्या जनक हो सकता है। उसके लिए आप को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। दांपत्य जीवन को सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे क्योंकि पिछले कुछ समय से उसमें कुछ कमियां निकलती आ रही हैं, अब उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। इसका असर भी आपको देखने को मिलेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशी बरकरार रहेगी। आपका रिश्ता मधुर बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। अपने घर के बुजुर्गों की सलाह भी किसी काम के लिए लेंगे। उनके आशीर्वाद से आपके कुछ काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा। किसी नई युक्ति का इस्तेमाल करेंगे, जिससे उन्हें फायदा होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में किसी विवाद को लेकर जड़ें गहरी हो सकती हैं।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कई ऐसे काम हैं, जो आप को निपटाने हैं लेकिन आपके पास समय की कमी है, इसलिए आपको प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी। मानसिक रूप से कुछ चुनौतियां आपको परेशान करेंगी। आप चिंता मग्न रहेंगे। खर्चों में कमी होगी। इनकम अच्छी रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय से दिल की बात कहने में आनंद आएगा। घर परिवार में सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे। शारीरिक तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपको कुछ परेशानी होगी। इनकम सामान्य रूप बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अपने जीवन साथी की क्रिएटिविटी को देखकर आपको काफी खुशी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से कुछ सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन आनन्ददायक रहेगा। आपकी इनकम तो काफी अच्छी रहेगी और खर्चों में भी कमी आएगी लेकिन फिर भी किसी अनजाने डर से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी अनहोनी का डर रहेगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। शारीरिक तौर पर सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अपने काम से खुश नहीं होंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें