दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक जो तनाव रहेगा, वो दोपहर बाद दूर हो जाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आप अपनी कल्पनाशीलता से अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी और काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़ा दुखी महसूस करेंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी लेकिन काम के सिलसिले में सफलता के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ तनाव रहेगा क्योंकि आपको लगेगा आपकी मेहनत व्यर्थ हो रही है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी और प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। परिवार में तनाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद पर खर्च भी करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी बात को लेकर आप की झड़प हो सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने खान-पान पर ध्यान दें। गला खराब हो सकता है। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। थोड़े खर्चे रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ तनावपूर्ण रहेगा और जीवन साथी बीमार पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते को अहमियत देंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ेगा लेकिन आप दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और आपको अपने जीवन साथी से कुछ अच्छी बात सुनने को मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में रोमांस रहेगा। काम के सिलसिले में दिन ठीक-ठाक है।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का उत्साह देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय को खुश रखेंगे।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी तभी अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत होगी। मन में अच्छे विचार आएंगे। काम के सिलसिले में आपको अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अपने काम को सही समय पर निपटाना जरूरी होगा। इससे आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी की कोई महत्वपूर्ण बात आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के परिवार के बारे में बातचीत करेंगे।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में सफलता मिलेगी। अचानक से बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे जिससे आपको इनकम भी अच्छी होगी और कामों में सफल होने से आपका हौसला बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद के मामलों में आज का दिन मजबूत रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव होंगे और शादी की बात करेंगे।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा इसलिए ध्यान रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में ज्यादा गौर से काम करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बहुत अच्छा रहेगा। आपके पास पैसों की आवक होगी। ससुराल से संबंधों पर असर पड़ेगा।
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिल खोलकर एंजॉय करेंगे। प्रिय के साथ घंटों बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन मजबूत बनेगा और जीवन साथी आपको खुश रखेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।