फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 19 November 2020: शुभ योग में कर्क, सिंह और मकर समेत पांच राशियों के लिए दिन रहेगा अच्छा

Thu, 19 Nov 2020 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत चीजों को लेकर अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार आएगा और तंदुरुस्ती का लाभ उठाएंगे। आज किसी ट्रैवलिंग से लाभ मिल सकता है। कुछ लोग तीर्थ यात्रा करने भी जा सकते हैं, जिससे देव दर्शन से मन को शांति मिलेगी और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से काम की सलाह मिलेगी, जिससे आप अपने हर  काम को और बढ़िया बना पाएंगे। काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। जीवन को सामान्य रूप से बिताएंगे, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ स्पेशल करना चाहेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन अनुमान से थोड़ा कमजोर हो सकता है। खासतौर से सेहत को लेकर,  अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और जरूरत पड़े, तो डॉक्टर से दवाई भी लेकर आए। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में तनाव से कुछ परेशान नजर आएंगे क्योंकि इसका असर आपके सेहत के साथ-साथ आपके काम पर भी पढ़ सकते हैं। अच्छा ही होगा कि उनसे खुलकर बात करें और अपनी शंका बताएं क्योंकि मानसिक रूप से तनावपूर्ण स्थिति को प्रभावित करेगा। आज ट्रेवलिंग करने के लिए अच्छा समय नहीं है। धन की हानि हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको अपने पिताजी को सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई प्रॉब्लम आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के घरवालों से खुश होकर मिलेंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन ठीक तरीके से गुजरेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद आज आप कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को आज खूबसूरत तरीके से बताएंगे।  जीवनसाथी का सहयोग आपके काम में आज आपको मिल सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में भी वह पीछे नहीं हटेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज भी अच्छे नतीजे हासिल हो गए जबकि जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके लिए दिनमान खुशी की खबर लेकर आएगा। आपका प्रिय आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएगा। आपके बीच रोमांस परिवार में सदस्यों के बीच  घर में हो सकती है, लेकिन बड़ों का सम्मान बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा और स्वच्छ जल पीना जरूरी क्योंकि उसी से संबंधित परेशानियां आपको दिक्कत दे सकती हैं। खर्चों में आज बढ़ोतरी होगी। कोई बेवजह की यात्रा आ जाएगी, जिस पर आपको अच्छा खर्च करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने  जीवन को लेकर थोड़े चढ़े चढ़े हो सकते हैं क्योंकि जीवनसाथी गुस्सा दिखाएगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा और वह अपनी कोई बात मनवाने की जिद कर सकता है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने प्रिय का मनमाना रवैया परेशान कर सकता है। इन सभी वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता है और काम के सिलसिले में आपको बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन बढ़िया तरीके से गुजरेगा। आज अपनी किसी कलाकारी को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे, जिससे लोग आप के कायल हो जाएंगे। आज निगम में भी बढ़ोतरी साफ नजर आएगी और आपको कोई अन्य तरीका मिल सकता है, जो आपकी इनकम को बढ़ा सकें। इससे आपको बहुत सुकून मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद जन्म ले सकता है। कोशिश करें कि इससे दूर रह सके। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशनुमा समय बिताएंगे और जीवन साथी के साथ आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय के साथ काफी वक्त बिताएंगे और आने वाले समय की तैयारियों और किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बनाएंगे। विरोधियों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपसे बहुत कुछ मांगेगा। आपको अपने काम और प्रोफेशन में बैलेंस बना कर रखना होगा। नहीं तो एक  नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर प्रदर्शन करें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आज कोई पुराना कर्जा उतार सकेंगे, जिससे आपको शांति महसूस होगी।
 

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज ट्रेवलिंग करने के लिए अच्छा दिन है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके नए लोगों से मित्रता हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। परिवार का वर्तमान बेहतरीन रहेगा और घरवालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आप को शांति मिलेगी। अच्छा भोजन करने की आदत डालनी होगी। तभी आप स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन की आपको शुभकामनाएं दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां भी चलती रहेंगी। फिर भी आपका दांपत्य जीवन आप को शांति देगा। काम के सिलसिले में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना जरूरी होगा। आपका काम बढ़िया होगा, जिसकी वजह से आज नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।
 

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज सामान्य रूप से समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तालाब देखने को मिल सकता है, लेकिन किसी की बात को दिल से ना लगाएं क्योंकि उन्होंने दिल से ऐसी बात नहीं कही है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा और दांपत्य जीवन में झड़प हो सकती है, लेकिन इसे बढ़ने ना दें।
 

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप के खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप की इनकम बढ़ेगी, जिससे आपको संतुष्टि रहेगी। आर्थिक बोझ नहीं होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। यात्राओं में सुख मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। घर का वातावरण आपको नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कोई नया काम इंतजार कर रहा है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप बहुत सावधानी से चलेंगे। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करेंगे और अपनी इनकम को सही दिशा देंगे, जिससे आने वाले समय में आपको कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके सामने काम का ऑफर रख सकता है। दांपत्य जीवन में अभी तनाव का माहौल कुछ और समय के लिए चलेगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले प्रभाव प्राप्त होंगे, लेकिन इसके बावजूद भी आप के बीच की कैमिस्ट्री बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार होगा और काम के सिलसिले में आपकी परिपक्वता साफ नजर आएगी। आपके कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है।
 

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने पैसों को नियंत्रित करने का मौका मिलेगा। आज कोई निवेश का अच्छा अवसर आपके हाथ लग सकता है, जिसका फायदा उठाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आपको किसी भी लुभावने वादे में आने से बचना चाहिए और अपने पैसे का सही तरीके से सोच समझकर निवेश करना चाहिए क्योंकि बेवजह पैसा लगाने से उसके वापिस लौटने की उम्मीद कम होगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। इसके बाद भी अपने बॉस से किसी बात को लेकर आप की गहमागहमी हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रिय के मूड में बदलाव नजर आएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे और उनकी सभी शिकायतों को दूर करेंगे। आज परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे तो आपको हल्का महसूस होगा। घरेलू खर्चो पर ध्यान दें। प्रेम के सिलसिले में अच्छे अनुभव होंगे। आपको अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता देखकर उन पर गर्व महसूस होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी बात को लेकर जीवन साथी आपसे कड़वी बात कर सकता है लेकिन प्रेम बना रहेगा। आपका भाग्य प्रबल होगा जिससे आपके कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें