फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अप्रैल राशिफल: सूर्य देव संवारेंगे इन सात राशियों की किस्मत, जानें अपनी भी राशि का हाल

Sun, 19 Apr 2020 11:17 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
daily horoscope
Today Horoscope in Hindi, April 19, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 19 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
daily horoscope
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आप अपने आप पर विश्वास रखेंगे और इससे अपने कई कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत और सही तरीके से किए जाने वाले काम से लाभ होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय को अपने दिल की खास बात बतानी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
daily horoscope
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज आप अपने काम और पर्सनल लाइफ में तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे। इससे आपको एक राहत महसूस होगी। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय इनकम बढ़ाने का कोई तरीका आपको बता सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

4 of 13
daily horoscope
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज खुद को मजबूत स्थिति में देखेंगे। आपको पता लगेगा कि आपने अब तक क्या खोया है और क्या पाया है। इससे जीवन को सही तरीके से देख कर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना बन रही है, इस ओर थोड़ा ध्यान दें। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन वह भी अपने काम को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपको अच्छा धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास करें। प्रेम जीवन में तालमेल ठीक रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily horoscope
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • मानसिक तनाव से चली आ रही परेशानियों को दूर करने का रास्ता दोपहर बाद आपको मिल जाएगा। आपका व्यापार मजबूत रहेगा और कोई नया आईडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और उससे आप सुख संसाधनों पर भी खर्च करेंगे। एंटरटेनमेंट में वक्त बिताएंगे। प्रेम जीवन में बढ़िया समय रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन हल्के-फुल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily horoscope
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठाकर चलेंगे और रिश्ता बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और आपका अपने प्रिय से किसी बात को लेकर मन खट्टा हो सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
daily horoscope
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • अपनी सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे। दोपहर बाद चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन अपनी संतान को लेकर कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा लेकिन, जीवनसाथी थोड़ा चिड़चिड़ा व्यवहार कर सकता है। प्रेम जीवन में आपको आज शांति रखने का प्रयास करना चाहिए। काम के सिलसिले में आप काफी महत्वाकांक्षी बनेंगे और अपनी मेहनत से अपना काम करेंगे।

8 of 13
daily horoscope
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • अपनी इच्छाओं को दबाने का प्रयास ना करें और खुलकर सोचें कि आपको क्या करना है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। खर्चे थोड़े रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। मकान को तोड़कर फिर से बनाने का विचार बना सकते हैं। काम के सिलसिले में दिन कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
daily horoscope
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी एनर्जी काफी अधिक रहेगी, जिससे किसी एक स्थान पर टिक कर बैठने की बजाय आप कई कामों को एक साथ करना चाहेंगे। परिवार में शांति रहेगी। परिवार के कार्यकलापों पर ध्यान देंगे और अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। दांपत्य जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें मोबाइल से अपने प्रिय को संपर्क करने पर अच्छी खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपका दिन मजबूत रहेगा।

10 of 13
daily horoscope
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज आप नौकरी में अधिक प्रयास करेंगे, जिससे अपने काम को लोगों के सामने ला सकें। व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति का समय रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों का प्रेमी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी को समय रहते मनाने का प्रयास करें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन गले में खराश या आंखों में दर्द हो सकता है।

11 of 13
daily horoscope
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके मन में बहुत सारी बातें चल रही हैं, लेकिन अपनी प्राथमिकताओं को निश्चित करते हुए आप उसी क्रम में आगे बढ़ना चाहिए। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। आज अपने वाहन की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देंगे।

12 of 13
daily horoscope
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • परिवार में मिल रहे सुख को लेकर आप भावविभोर रहेंगे। परिवार वालों का शुक्रिया अदा करेंगे और खूब आनंद पूर्वक जीवन व्यतीत करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ आशंकित रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा बोझ महसूस हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
daily horoscope
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • बढ़ते हुए खर्चे और मानसिक चिंताएं आप को अपनी इनकम का सही इस्तेमाल करने पर जोर देंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए मेडिटेशन करें। इनकम ठीक रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बॉस से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें