फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 18 September 2020: पांच राशियों के लिए बन रहा है शुभ योग, धन मिलने की है प्रबल संभावना

Fri, 18 Sep 2020 09:52 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 18 September, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 18 सितंबर 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।



 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंता का कारण बन सकती है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान ठीक-ठाक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्की फुल्की झड़प के योग बनेंगे। थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना जरूरी होगा नहीं तो इमोशनल होकर बहुत कुछ कह सकते हैं जिससे आपका प्रिय दुखी हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए परिवार के सदस्यों की बिगड़ते सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में मेहनत करने से और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आपसी समझदारी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मन में खुशी होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। साथी कर्मचारियों का सपोर्ट मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा। रिश्ते में रोमांस भी रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर थोड़े गंभीर होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में पैसों की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर तनाव का माहौल रहेगा। हल्के खर्चे होंगे लेकिन इनकम भी ठीक रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान ठीक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आप किसी बड़े काम में आज हाथ डालने की कोशिश करेंगे। भविष्य में अच्छी सफलता के लिए अभी से प्रयास चालू करें। इनकम में बढ़ोतरी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चे यकायक बढ़ जाएंगे जो आप को चिंता में डाल सकते हैं। कुछ लोगों को लंबी ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन आपको बिजी रखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आज कुछ अच्छी उपलब्धि पा सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। अपने प्रिय को घर वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस के साथ साथ आपसी समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को घंटों बातचीत में बिताएंगे और दिल खोल कर बात करेंगे। काम के सिलसिले में आप को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिससे आपकी काम पर पकड़ मजबूत होगी। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। घर में सुख शांति आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा सा तनावपूर्ण हो सकता है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। भाग्य प्रबल होगा जिससे अटके हुए भी कुछ काम पूरे हो जाएंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज खुशी महसूस करेंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। बेवजह की चिंताएं आपको परेशान करेंगी और इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा इसलिए इनसे बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान तनावपूर्ण रहेगा लेकिन प्रेम जीवन के लिये बहुत बढ़िया दिन है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक-दूसरे से प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आप अच्छी तरह से अपने काम को समझ कर उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। सेहत के मामले में दिनमान अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें