फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जनवरी राशिफल: शनिवार को इन छह राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले

Sat, 18 Jan 2020 06:07 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और स्वाति नक्षत्र है। चंद्रमा आज तुला राशि में स्थित है।
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 18 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न होगा। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और जीवन साथी आपको कोई ऐसी सलाह दे सकता है, जो आपके लिए मार्ग खोलेगी। आपको धन लाभ होगा। अपने जीवन साथी के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। जो प्रेम जीवन में हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलने के लिए दिन बेहतर है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस पर ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी आज वही दिन है। काम के सिलसिले में आपको वैसा नतीजा मिल सकता है जैसे आप चाहते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्राओं पर जाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं। बेवजह की यात्रा आपका दिन खराब कर सकती है, इसलिए उससे बचना चाहिए। परिवार का वातावरण बेहद खुशनुमा रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने प्रिय के साथ प्यार भरे लम्हे गुजारेंगे। दोनों साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि आपके खर्चे भी दूसरी तरफ ज्यादा रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में सामान्य परिणाम मिलेंगे। नौकरी-पेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार के मामले में दिन बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी माताजी आज के दिन को बेहतर तरीके से जिएंगी। उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी होंगे जिससे आपकी पॉकेट पर बोझ पड़ेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आप प्रयासों को गति देंगे। लाभ बढ़ेगा और इनकम में बढ़ोतरी होगी। कोई नया आइडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार हो सकता है, जिससे आपकी संपत्ति की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिनों के पक्ष में जाएगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल आएगा और यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपका दिन सामान्य तरीके से बीतेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी, जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। घर पर किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आप अपने साहस के बल पर चुनौतियों का सामना करेंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें और कार्यक्षेत्र में मन लगाएं।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए दिन कई मामलों में बेहतर रहेगा, लेकिन दूसरों के भरोसे चीजों को छोड़ने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। मेहनत करें। आगे बढ़े तभी सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे जिससे मन को संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक जीवन में बेहतर रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उनके लिए भी आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। क्षेत्र में अपने काम से अपनी पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार की तरफ से कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जिसका समाधान निकालना होगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपको खर्चो पर नियंत्रण पाने के लिए अपना बजट प्लान करने की जरूरत है। आपके खर्चे काफी बढ़े हुए जिन्हें नियंत्रण में रखना आपकी जिम्मेदारी है।  आपको इससे परेशानी भी हो रही है। कोई भी ऐसी बात ना बोले जो आपके किसी अपने को चोट पहुंचाए। सोच समझकर बोलें। अपने भोजन को पर्याप्त समय दें। शरीर कमजोर हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। किसी नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है जिसकी वजह आपका स्वभाव या आपका व्यवहार बदल सकता है। जो लोग प्रेम में है उन्हें भी संभलकर चलना होगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपको इनकम में वृद्धि की सूचना मिल सकती है। इससे आपको खुशी होगी। कोई ऐसा साधन मिल सकता है जो अचानक से आपको धन प्रदान कर दें। आपका अटका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। इससे आप अपने कर्ज को चुकाने में भी सफल होंगे और आपकी कोई अभिलाषा भी पूरी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर जरूर रह सकता है इसलिए उस पर विशेष ध्यान दें। घर में अनुज लोगों से अच्छे संबंध आपको सुख प्रदान करेंगे। उनसे किसी प्रकार का लाभ भी मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें सुखद नतीजे मिलेंगे। वहीं जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं। उन्हें कुछ गलतफहमी का शिकार होने से बचना होगा। तभी जीवन बेहतर तरीके से चलेगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपको अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। तभी आप अपने बॉस को खुश कर पाएंगे और अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। काम में मन ना लगाने से कई समस्याएं सामने आ सकती हैं। खर्चे आपके काफी बड़े हुए हैं, जिन पर लगाम लगाना भी आपको जरूरी होगा। अपने विरोधियों से आप हावी रहेंगे जिससे आपको चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है। लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार का वातावरण आपके पक्ष में जाएगा और आपको परिवार के लोग किसी प्रकार के लाभ दिलवा सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़ा संघर्ष आपने किया है, उसका फल भी आपको आज मिल सकता है। किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। मन में दूसरों के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी जिससे परिवार दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो वह आपसे दूर जा सकते हैं, इसलिए अपनी बातों पर ध्यान देकर ही उनसे बातचीत करें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपको ध्यान से कार्य करना होगा। क्योंकि आपके कार्य पर दुश्मन की नजरें हैं। कामों में रुकावट आने से मन दुखी हो सकता है। हालांकि भाग्य की ओर से कोई कमी नहीं होगी। सोच समझकर निर्णय लें और संभव हो तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर काम करें। सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालांकि किसी बड़े का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। संतान को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा, लेकिन शादीशुदा जातकों को आज काफी बेहतर नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें