फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जून राशिफल: आज इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत, धन, व्यापार और नौकरी में होगा लाभ

Wed, 17 Jun 2020 10:28 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 17, 2020 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 17 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन में गजब का आत्मविश्वास रहेगा जिसके बलबूते आपको काम में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। फिर भी रिश्ते में प्यार बनाए रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने गृहस्थ जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। हल्के-फुल्के खर्चे बने रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता अच्छे नतीजे लेकर आएगी।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम जबरदस्त रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत ठीक ठाक रहेगी। किसी बात को लेकर असमंजस में रहेंगे। निर्णय लेने में परेशानी होगी। काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम बढ़ोतरी की ओर अग्रसर होगी। खर्चे बने रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया चलेगा। आपसी सामंजस्य से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस पर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य के सहारे काम बनने लगेंगे। गृहस्थ जीवन में दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे और दिल की बातें करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी कार्यकुशलता दिखाई देगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। बेवजह की यात्रा करने के योग बन सकते हैं। इनसे बचना ही अच्छा होगा। सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में बहुत बारीकी से ध्यान दें। किसी गलती की गुंजाइश ना छोड़ें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन की समस्याएं आ सकती हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। उनसे बातचीत करके घर की बातों पर विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है। झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार तेज रहेगा। अचानक से कुछ खर्च आ सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा मानसिक तनाव बढ़ेगा खर्चे बढ़ेंगे किसी बात को लेकर चिंता मत रहेंगे काम के सिलसिले में भी दिनमान थोड़ा कमजोर है इसलिए सावधानी बरतें गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा रिश्ते में आकर्षण रहेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां लौटेंगी। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है क्योंकि बेवजह की बातें आप के रिश्ते में दिक्कतें पैदा करेंगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। व्यापार भी तेज रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। साथ-साथ अपने काम को भी तवज्जो देंगे। दोनों जगह बैलेंस बना रहेगा। सेहत भी मजबूत रहेगी। विरोधियों से कुछ दिक्कतें आएंगी लेकिन आप उनका भी समाधान खोज लेंगे, इसलिए आज का दिन बहुत बढ़िया तरीके से बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खूबसूरत पलों का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कहीं जाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के छोटों पर ध्यान रहेगा। उनकी जरूरतों को समझेंगे। इनकम बढ़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन भी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, इसलिए कोई भी बात हो तो सही से समझ कर प्रिय को समझाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। इनकम बढ़ेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें