फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 16 November 2020: वृष, कन्या और तुला राशि वालों को धन लाभ का योग, जानिए सोमवार का राशिफल

Mon, 16 Nov 2020 06:39 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत कमजोर रहने का इशारा कर रही है। मौसम के बदलने से  बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की  संभावना बनेगी,  लेकिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ  जीवन  खुशी से भरा रहेगा। त्यौहार के इस मौसम में जीवन साथी कोई लाभ मिलने वाली बात आपको बताएगा, जो आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग  अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने फ्यूचर की प्लानिंग उन्हें बताएंगे। उनके लिए कोई अच्छा गिफ्ट भी ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। फेफड़ों में संक्रमण या छाती में जकड़न हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध प्रेम पूर्ण रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी इससे खुशनुमा बनेगा। काम के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आज आपको अपने बिजनेस में भी कुछ नयापन दिखाई देगा। आपके परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, जिसके लिए हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। आमदनी में कमी रहेगी और खर्चा बढ़ सकते हैं। संभल कर चलें।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मानसिक तनाव को यदि खुद पर हावी नहीं होने देंगे, तो सेहत भी बढ़िया रहेगी। खर्च जरूर रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए थोड़े खर्चे, तो आवश्यक भी हैं। काम के सिलसिले में स्थिति पूरी तरह से आप के पक्ष में रहेगी और आपको काम को तारीफ भी मिलेगी, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा समझदारी से काम लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने भूतकाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बात बता सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव भी दूर भागेगा। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान से कहासुनी हो सकती है। उनकी सेहत का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं लेकिन पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य और मानसिक तनाव आपको अपनी ओर खींचेगा।  परिवार के लोगों में समरसता की कमी रहेगी और तालमेल का अभाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन फिर भी आपको से संतुष्टि नहीं होगी और इसलिए आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।कन्

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन बढ़िया नतीजे देगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता समाप्त होगी। कहीं से पैसा मिलने की संभावना बन जाएगी। पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।
 

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। चुस्ती फुर्ती का एहसास आपको काम में सफलता देगा लेकिन कड़वी बात करने से आप अपनों के मन से उतर सकते हैं। इस पर आपको ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन अनुकूल रहेगा। थोड़ी नोकझोंक होने की भी संभावना रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे और उनसे अपने प्यार का इजहार करेंगे।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज भाई बहनों से बहुत प्यार मिलेगा और घर में समय बिताने में सुकून मिलेगा। आपके खर्चे ज्यादा होंगे और आप लंबी ट्रैवलिंग पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जिससे मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ समस्या हो सकती है। विदेश से जुड़ा काम करने वाले आज फायदे में रहेंगे। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी में नॉर्मल बिहेव करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के और निकट आने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप के बर्ताव में अंतर साफ नजर आएगा। कई मामलों को बेहद गंभीरता से समझदारी के साथ समझेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आपके बेहद काम आएंगे। आपके काम की प्रशंसा भी होगी क्योंकि लोग आपसे जरूरी कामों के लिए सलाह मांगने आएंगे। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले आज अपने प्रोडक्ट की सप्लाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
लंबे समय से जिस ट्रैवलिंग का विचार कर रहे थे, आज उसे पूरा करने का मौका मिल सकता है और आप घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा आपको काम के सिलसिले में भी लाभ देगी। कुछ लोगों को शेयर बाजार से अच्छा धन आज मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं। परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा। अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी और इससे आपका मन भी हर्षित होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा। काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि उनका प्रिय  कोई  सरप्राइस दे सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन बेहद सुखपूर्ण रहेगा और आपको आज अपने जीवन में कुछ अच्छे पलों को दोबारा याद करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें