फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मार्च राशिफल: जानें कैसा रहेगा हफ्ते का पहला दिन, किन राशियों के सितारे होंगे बुलंद

Mon, 16 Mar 2020 06:10 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल
Daily Horoscope, March 16: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और ज्येष्ठा नक्षत्र है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है।
 

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 16 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। आज यात्राओं में सफलता मिलेगी। कुछ लोग आज तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं जिससे मन को शांति मिलेगी और घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन में सुख शांति का आलम रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में भी सहयोग देगा। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान सही रहेगा और उन्हें अपनी बात अपने प्रिय को समझाने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक बातों में कुछ दिक्क्त हो सकता है, इसलिए परिवार के बड़ों का सम्मान बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। आपके खर्चे काफी बड़े होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर रह सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे और नौकरी में भी अच्छे समय की प्राप्ति होगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी।अपने काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। किसी कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिये बढ़िया रहेगा। अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार वालों के व्यवहार से आप काफी खुश होंगे। आपको स्वस्थ रहने के लिये स्वयं पय ध्यान देना होगा।  मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। काम के सिलसिले में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना जरूरी होगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको चिन्ता दे सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके साथ काम करने वालों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा और दांपत्य जीवन में दिक्कतें हो सकती हैं।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।  दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा लेकिन पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ तनाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा और जीवन साथी के साथ किसी खास बात पर विचार विमर्श करके उस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत जारी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। आप अपना समय परिवार को देंगे और परिवार वालों की नजर में आपका ओहदा बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और  वे अपने प्रिय को खुश रखेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपको अभिमान करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें