फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 16 December 2020: मिथुन और धनु सहित चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Wed, 16 Dec 2020 05:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका मान और यश बढ़ेगा। किसी काम को लेकर आपको सराहना या प्रोत्साहित करने हेतु इनाम दिया जा सकता है। काम के सिलसिले में भी आप बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे। व्यापार भी सफलता दायक रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। किसी से बेवजह भिड़ने की कोशिश ना करें। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। अपने प्रिय से आर्थिक मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आप खुद पर काफी ध्यान देंगे। कुछ नए वस्त्र खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर प्रयोग करेंगे। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग की स्वास्थ्य समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। काम के सिलसिले में आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन नतीजे सकारात्मक रहेंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। समाज के गणमान्य लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिये बड़े फायदेमंद साबित होंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा और प्रिय से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान आपके पक्ष में रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मजबूती देगा और चुनौतियों से लड़ने का हौसला भी प्रदान करेगा। आज आपको अपने विरोधियों के प्रति जागरूक रहना होगा क्योंकि वे आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं और आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है। प्रेम जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी पदोन्नति की बात चल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आप किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने खान-पान पर और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। मानसिक रूप से तनाव में कमी आएगी। संतान पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा।शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी और दिनों के मुकाबले आज कुछ सुधार लेकर आगे बढ़ेगा। भाग्य प्रबल होगा जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन मान सामान्य रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर बहुत ध्यान देंगे। घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख मिलेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर बेवजह आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता के कारण अच्छे नतीजे मिलेंगे।यदि आप कोई बिजनेस करते हैं तो आज का दिन सफलता दायक रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन भावनाओं से भरा होगा। अपने निजी जीवन पर भी कुछ ध्यान देना होगा। कुछ जिम्मेदारी आपका इंतजार करेंगी, उन्हें निभाने का प्रयास करें। किसी की बिगड़ी हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। परिवार के छोटों से मिल जुल कर रहें और उनसे अच्छे संबंध रखें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर अहंकारी हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान सामान्य है। सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। काम के सिलसिले में आलस्य नहीं बल्कि मेहनत से काम चलेगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहद अच्छे तरीके से निभाएंगे। किसी बात को लेकर चिंतित भी होंगे, जिसके मूल में आपके परिवार की स्थिति होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे आपको विभिन्न प्रकार के कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज दिल में एक साथ बहुत सारी सारी बातें आएंगी और थोड़े भावुक भी हो जाएंगे, जिससे लोगों की मदद करने को आगे आएंगे। धार्मिक आचरण करेंगे। परिवार में बातूनी रवैया झगड़े का कारण बन सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। आपका प्रिय किसी बात को ज्यादा ही तवज्जो देगा, जिससे आपको परेशानी होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे पाने के लिए आज बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और अपने सीनियर्स का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा। खर्चों में कमी होने लगेगी, जिससे आपको थोड़ी सुकून की सांस मिलेगी। परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंता मग्न रह सकते हैं, इससे बचने का प्रयास करें क्योंकि यह आपको बीमार बना सकती है। प्रेम जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा।शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज खुशी से भरे पल आएंगे जिसका आप पूरा लाभ लेंगे।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे ज्यादा होंगे। सेहत कमजोर रहने से एक तनाव बना रहेगा लेकिन परिवार के लोगों का साथ आप को मजबूती देगा, जिससे आपको खुशी भी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है। नई नई योजनाएं बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा।आज जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा फायदा हो सकता है जिससे आप उन्हें कोई बड़ी ट्रीट देंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और आपकी सेहत में भी सुधार रहेगा। कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। परिवार का माहौल कुछ तनाव दे सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगाऔर जीवन साथी से कोई बढ़िया काम की सलाह मिल सकती है। आपके प्रिय का व्यवहार आपको तनाव दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें