फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून राशिफल: सौभाग्य योग के कारण इन पांच राशि वालों के लिए बढ़िया है सोमवार का दिन

Mon, 15 Jun 2020 08:53 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 15, 2020 
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपकी किसी से झड़प हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे आपको धन की आवक रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और अचानक से भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे आपकी सेहत भी कमजोर रहेगी और आप बीमार पड़ सकते हैं।दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है और प्रेम जीवन जीने वालों को आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। परिवार में सभी मिलजुल कर रहेंगे।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपको और अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी। काम के सिलसिले में आप को विशेष रुप से ध्यान देना होगा। आपका मन काम से हट सकता है।  शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बिना किसी वजह के लड़ाई झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। वे अपने प्रिय को विवाह के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यों में विलम्ब हो सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। इनकम में कमी रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या रहेगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके खर्चों में होने वाली बढ़ोतरी आपको चिंता दे सकती है। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी किसी बात को लेकर आपके प्रिय से झड़प हो सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी बुद्धि आपके लिए काम करेगी और आप मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से कर पाएंगे, जिससे आपको प्रशंसा भी मिलेगी।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा और रिश्ते में प्यार रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अपने दिल की बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिए। बढ़ते हुए खर्चों से भी आप को सजग रहना चाहिए। लंबी यात्रा पर जाने का विचार हो तो उसे स्थगित कर देना ही बेहतर रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। आप अपने प्रयास और मेहनत के बल पर अपने दिन को बढ़िया बनाएंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे फिर भी आप संतुष्ट नहीं होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है लेकिन शादीशुदा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आपके बीच नासमझी जाहिर हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथ काम करने वाले भी आपकी मदद करेंगे। 

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको अपने मिजाज पर लगाम लगानी पड़ेगी क्योंकि आप किसी बात को लेकर बुरा और अड़ियल रवैया अपना सकते हैं। इससे आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा और समस्या आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अचल संपत्ति से संबंधित काम को अंजाम देंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। खासतौर पर आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आप बीमार हो सकते हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे उससे ज्यादा बढ़ेंगे, इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात कहने में संकोच हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा, जिससे स्थिति संभलेगी। दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी आपसे नाराज भी हो सकता है। इसकी बड़ी वजह आपका व्यवहार होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अच्छे भोजन का आनंद मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें