Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। गुप्त तरीकों से आपके पास धन आने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके। प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और दांपत्य जीवन में आपका जीवन साथी कार्यक्षेत्र में आपकी कोई बड़ी सहायता कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज अपनी मां जी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी साफ नजर आएगी इसके लिए आपको अपने धन का भी सही प्रबन्धन करना होगा। दोनों के लिए आज का दिन कमजोर है। कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रिय से आपको बातचीत करने से खुशी महसूस होगी लेकिन कुछ लोग आपके इस रिश्ते के विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं।
4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में तनाव के बीच प्यार की मीठी बातें भी होंगी। आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। कार्यक्षेत्र में भी आप कई लोगों के प्रयास से कुछ अच्छा काम करके दिखाएंगे जिससे आपकी तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है। आज मानसिक और शारीरिक रूप से सेहत कमजोर रहेगी। अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। इसके लिए जरूरी है कि पहले से तैयार रहें।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन साधारण है। आपके महत्वपूर्ण काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं क्योंकि आपका भाग्य कमजोर होगा। सभी से अच्छा बर्ताव करना जरूरी होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम से जी ना चुराएं और जहां आप काम करते हैं वहां सभी से मीठा बोलें।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी और आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। अपने प्रिय साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम का जिम्मा दिया जा सकता है जिसे समय पर पूरा करके देना बॉस की आंखों का तारा बना सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत समझदारी से चलने का है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी अनुकूलता लेकर आएगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और कार्य में सफलता भी मिलेगी। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा काम दिखाएंगे लेकिन पारिवारिक जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान रखना जरूरी होगा। घर में किसी तरह का वाद विवाद हो सकता है।
8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला होगा। आज आप ट्रेवलिंग पर जा सकते हैं और इससे आपको कुछ नए लोग मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। अपने साथ काम करने वालो से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। प्यार के मामले में दिन मिलाजुला असर देगा और प्रिय का मूड कभी अच्छा होगा तो कभी बिगड़ जाएगा, जिससे आप परेशान होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी आपका कोई फायदा करा सकता है।
9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कहीं से गया हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको बहुत हिम्मत मिलेगी और कुछ नया काम शुरू करने की सोचेंगे। ससुराल से भी कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है और प्रेम जीवन में खुशी का समय होगा क्योंकि प्रिय के घरवाले आपसे मिलकर खुश हो सकते हैं।
10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मानसिक तनाव लेकर आएगा। खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे।पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है। आपका प्रिय ऐसा बर्ताव करेगा जो आपको पसंद नहीं आएगा और इससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है।
11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन परेशानी से भरा रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। आपके खर्चे भी अधिक होंगे और इनकम उनकी अपेक्षा में थोड़ी कम होगी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप की स्थिति सुधारने लगेगी। स्वास्थ्य के प्रति नजरअंदाज ना रहें और अपनी विशेष देखभाल रखें। जमीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने प्रिय का साथ पाकर प्रफुल्लित रहेंगे।
12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है आप अपने काम में मजबूत रहेंगे और आप के अधिकारीगण आपसे खुश रहेंगे। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देंगी और आपको इनकम का फायदा मिलेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे और जी भर कर प्यार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। किसी से कहासुनी हो सकती है। नए बिजनेस के बारे में डिस्कशन कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी और आप अपनी चुनौतियों पर जीत हासिल करेंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन आपका स्वास्थ्य सुधरने लगेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूल समय रहेगा। प्रेम जीवन में प्यार भरा दिन रहेगा और आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में दिन तनाव से भरा रह सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपको ज्यादा पसंद नहीं आएगा।