दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मानसिक तनाव देने वाला होगा। खर्चों से आप परेशान होंगे। सेहत में थोड़ा सुधार होगा। अधिक ठंडी प्रकृति की वस्तुओं का सेवन ना करें इससे कफ की दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में स्थितियां आप के पक्ष में होंगी। अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में हाथ ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। आपके प्रिय से संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके परिवार में सुख रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़िया रहने वाली है। परिवार में भी आपसी प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन कमजोर रहेगा।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छा समय रहेगा। मन लगाकर काम करेंगे तो आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं के कारण खर्चा ज्यादा होगा जिससे मन दुखी हो सकता है। शारीरिक रूप से किसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द हो सकता है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के प्रेम जीवन में उथल पुथल मच सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में कटौती होगी और धन का लाभ होगा। काम के सिलसिले में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं से नौकरी का आवेदन स्वीकार हो सकता है और जॉब के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने विरोधियों को हरा देंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। आपकी माँ जी का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए आज का दिन बढ़िया है।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने का दिन है। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। शिक्षा में मन कम लगेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। कारोबार में आज उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी और आपको खुशी भी होगी। परिवार वालों का स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे डीजे हासिल होंगे। उनसे अपने मन की बात जरूर कहें।
8 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। अपने भोजन में अधिक मसालों का प्रयोग ना करें, वर्ना आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। माँ जी से आपको सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। परिवार के छोटों को कोई दिक्कत हो सकती है। यात्रा पर जाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा।
9 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य नतीजे लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बात को लेकर माहौल गर्म होगा जिससे आपको परेशानी होगी। अपने खाने पीने पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आनंददायक यात्रा हो सकती है। उनके मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
10 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में परिवार वालों के सहयोग से कई काम बनेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी से दूरी कम होगी। खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने मन की बातें जरूर बताएं। आज कोई विशेष भोजन खाने को मिल सकता है जिससे आपको संतुष्टि और खुशी होगी।
11 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने में मजा आएगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी। आपके खर्चे बहुत अधिक होंगे फॉरेन से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपके मन में एक साथ बहुत सारे काम होंगे जिन्हें पूरा करना आपके लिए जरूरी होगा। इनकम में भी वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। आपके परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा।
12 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। परिवार में भी खुशियां रहेंगी और काम के मामले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके खर्चे बने रहेंगे लेकिन इनकम बढ़ाने का कोई जरिया मिल सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। उनके प्रिय से संबंध सुधरेंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहेंगे। इससे हर काम को बहुत अच्छे तरीके से करेंगे और आपको आनंद आएगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। परिवार के किसी गुर्जर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।