दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 13 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुखद संकेत मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में तेजी से बढ़ोतरी होगी जो आपको खुशी देगी। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन पूरी तरह से प्रेम से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के प्रति रिश्ते में जिम्मेदारी का अहसास बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छे नतीजे लेकर आएगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उस विचार को मन से निकाल दें। शारीरिक रूप से दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर और लगन पर भरोसा रखना होगा। गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रह सकता है लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे। किसी बात को लेकर अंजाना डर आपको सताएगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां मजबूत हो जाएंगी और आप पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति से अपने कामों में लग जाएंगे। काम के सिलसिले में आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। हल्के-फुल्के खर्चे रहेंगे। गृहस्थ जीवन बहुत ही समझदारी से अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस की बढ़ोतरी होगी और एक दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आप अपने गृहस्थ जीवन को समय देंगे, लेकिन दोपहर बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन को लेकर आप कुछ चिंता मग्न हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको अपने काम से काम रखना चाहिए। विरोधियों से सतर्क रहें। सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में आप कुछ परेशानियों में रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद आपकी सभी चिंताएं धीरे-धीरे करके समाप्त हो जाएंगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आप बहुत ही अच्छा काम करेंगे और पूरी सफाई के साथ, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में परिवार पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। दोपहर बाद स्थितियों में थोड़ा बदलाव आएगा। आपको कुछ परेशानी हो सकती है जो आपकी मानसिक चिंता को बढ़ाएगी। गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा। काम के सिलसिले में आपको दोपहर तक बहुत ध्यान से काम करना होगा। उसके बाद आप को स्थिति स्पष्ट होगी और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाएंगे और अपने काम पर भी ध्यान देंगे। दोपहर बाद संतान के साथ समय बिताना आपको पसंद आएगा। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी रोमांस की बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आप पूरी ईमानदारी से और मेहनत करके आगे बढ़ेंगे। इससे आपकी छवि मजबूत होगी।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पूरी एनर्जी में रहेंगे, जिससे हर काम को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। परिवार के लोगों के साथ भी वक्त बताएंगे और अपने काम पर भी ध्यान देंगे। आपकी तेज बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी स्थितियां सुधरेंगी।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आप के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर तक धन की आवक हो सकती है, जिसके कारण आप खुश होंगे। दोपहर बाद आप किसी काम से घर से बाहर जा सकते हैं। दोस्तों से बातचीत करेंगे। कुछ नई बातों पर डिस्कस करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। इनकम बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन भी प्यार से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको पूरे ध्यान से काम करना होगा।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लोग एक दूसरे से प्रेम करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी इनकम भी बढ़ेगी, लेकिन खर्चे बने रहेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे।
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दोपहर तक आपकी किसी चिंता में रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होती रहेगी, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। खर्चों में कमी आएगी। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आप पूरी लगन से मेहनत करेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। परिवार को भी समय दे पाएंगे। प्रेम जीवन भी खुशनुमा रहेगा।