फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जून राशिफल: शुक्रवार का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, मिलेगा भाग्य का साथ

Fri, 12 Jun 2020 06:14 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, June 12, 2020 
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 12 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप आज मोबाइल और सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।
 
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और काम के साथ परिवार को भी तवज्जो देंगे। इससे तालमेल बना रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। दिल से खुश रहेंगे। दूसरों को खुशी देने की कोशिश करेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनको आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और पिताजी से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चे बढ़ेंगे, उन पर ध्यान देना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कामों में रुकावट आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वालों को आज ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे क्योंकि उनका प्रिय उनसे नाराजगी जाहिर कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से काफी व्यस्त रहेंगे। कई सारे कामों को एक साथ करना आपके लिए आवश्यक होगा। इस वजह से आप पर एक प्रेशर होगा लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी रोमांस से भरपूर रहेगा और अपने मनोबल के कारण सब कामों को समय रहते पूर्ण कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे और स्थितियां अच्छी होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को एक दूसरे पर थोड़ा गुस्सा आ सकता है। आपसी बातचीत से मामला सुलझाएं। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन आपको अपने काम से काम रखना होगा, तभी बात बन पाएगी नहीं तो कुछ दिक्कतें खड़ी होंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामों में रुकावट आ सकती है। आपके विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ कर नहीं पाएंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज अच्छा चलेगा। काम के सिलसिले में आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे। अच्छे लाभ मिलेंगे। परिवार की उन्नति होगी।
 

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलकर खुशनुमा बनेगा। परिवार के लोग आपको सही मार्गदर्शन देंगे। काम के सिलसिले में थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन फिर भी आप अपनी तरफ अच्छा काम करेंगे।
 

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे और अपने काम में भी पूरा वक्त देंगे। इससे तालमेल बढ़िया बनेगा। संपत्ति संबंधित मामलों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। सेहत के प्रति जागरूक रहना जरूरी होगा।
 

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप जॉब करते हैं तो काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। सही समय पर और घर का का भोजन करें। काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी। गृहस्थ जीवन में थोड़ी नीरसता हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
 

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अच्छा भोजन करेंगे। जीवन को इंजॉय करेंगे। मनोरंजन करेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज बढ़िया चलेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत के बाद भी थोड़ी निराशा हो सकती है लेकिन धैर्य बनाए रखें। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो सकती है।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। गजब की एनर्जी देखने को मिलेगी। हर काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे, जिससे घर वालों के साथ भी बहुत वक्त बिताएंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। एंटरटेनमेंट करने के लिए कोई नया टीवी या होम थिएटर खरीद सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। हल्के-फुल्के खर्चे बने रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। पैर में चोट लग सकती है, थोड़ा सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास अच्छे रहेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी, फिर भी खर्चों पर ध्यान जरूर दें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें