फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जनवरी राशिफल: शुभ योग के कारण 6 राशियों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा रविवार

Sun, 12 Jan 2020 09:21 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
daily horoscope
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

पढ़ें 12 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज (12 जनवरी) का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि 
आज का दिन सुखी तरीके से बीतेगा अपनी माता के प्रति विशेष स्नेह दिखाएंगे जिससे उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी आपके काम में आपको सफलता मिलेगी और कुछ लोगों को नौकरी में बदलाव या फिर ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आज आपके प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और अपने प्रिय के साथ प्रेम जताने के अवसर भी प्राप्त होंगे आप अपने दिनचर्या को बेहतर तरीके से बनाएंगे तो आज के दिन का काफी लाभ उठा पाएंगे हालांकि स्वास्थ्य के मोर्चे पर दिन थोड़ा सा कमजोर है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृषभ राशि 
आज का दिन भाई बहनों और मित्रों के साथ वक्त बिताने में गुजरेगा मन का ही खुश रहेगा और काफी हल्का अनुभव करेंगे जिससे मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी अपने जीवनसाथी से मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें काम के क्षेत्र में आपको फोकस अधिक करना होगा और व्यर्थ की बातों पर ध्यान नहीं देना होगा तभी आप अच्छा काम कर पाएंगे पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और आप को अच्छा लाभ भी मिलेगा क्योंकि परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : ]
मिथुन राशि 
आज का दिन आपके व्यापार के लिए काफी अनुकूल रहेगा और आप अपने विरोधियों को नाकों चने चबाना देने में सक्षम रहेंगे यानी कि कोई भी आपके सामने टिक नहीं पाएगा जो लोग कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उन्हें जबरदस्त सफलता मिल सकती है आपके दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से संबंध बेहतर बनेंगे और आपका रिश्ता पहले से भी अधिक बेहतर तरीके से चलेगा काम के सिलसिले में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे और नौकरी में आज का दिन अच्छा जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि 
आज आप मानसिक रूप से काफी खुश रहेंगे और हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज हो सकता है आपका सारे कामों को एक साथ हाथ में ले ले जिसके लिए बाद में आपको दिक्कत आए इसलिए अपने काम पर ध्यान दें नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी होगी जिसकी वजह से आपको अपनी आमदनी पर ध्यान देना होगा प्रेम संबंध के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहने की संभावना है हालांकि शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में आज का दिन काफी बेहतर हो सकता है आवश्यकता है तो अपनी ओर से प्रयास करके इसे बेहतर बनाने की।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि 
प्रॉपर्टी के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर है सकता है और आपको कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आप काफी खुश हो जाएंगे यदि आप किसी से प्रेम करते हैं कह तो आज का दिन काफी कमजोर रह सकता है और आपका प्रिय आप से बिछड़ भी सकता है इसलिए ध्यान दें कि वह आपकी बात से नाराज ना हो जो लोग शादीशुदा हैं उनके दांपत्य जीवन में आज प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आपके मन में इज्जत के साथ साथ सहानुभूति भी बढ़ेगी व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम आज आपको देखने को मिलेंगे यदि आप कहीं नौकरी करते हैं तो आपका मन उससे दूर जाने का अर्थात नौकरी बदलने का हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि 
आज का दिन आपकी इनकम के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है क्योंकि इसमें वृद्धि दर्ज की जाएगी और आप अपने कामों में सफलता प्राप्त करने से काफी मजबूती से खड़े होंगे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी किसी से झगड़ा मोल लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है इसलिए अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी सामान्य रूप से बीतेगा हालांकि प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है इस दौरान कोई भी यात्रा करने से आपको बचना चाहिए और परिवार के तनाव को कम करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि 
आज आपके दिमाग में काम काम और केवल काम ही छाया रहेगा इसकी वजह से आप काफी बिजी रहने वाले हैं यही वजह होगी कि आप अपने परिवार के दायित्वों से विमुख हो सकते हैं जो कि एक अच्छी बात नहीं है इसलिए आपको अपनी जिम्मेदारियों को भी प्रकार समझते हुए उनमें समन्वय बिठाना चाहिए यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिनमान काफी अनुकूल रहेगा और आपके प्रिय से आपके संबंधों में निकटता बढ़ेगी जो लोग शादीशुदा हैं उनको दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी और वे अपने दांपत्य जीवन को इंजॉय करेंगे काम के मामले में अपने संगी साथियों से अच्छा व्यवहार ही आपकी सफलता की कुंजी बनेगा।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि 
भाग्य के बलबूते आप सफलता के पायदान पर चलेंगे और आपके मान सम्मान में काफी वृद्धि होगी आपके पिता से आपके संबंध बेहतर बनेंगे और आप समाज में एक अच्छा स्थान प्राप्त करेंगे आज के दिन आपको कहीं से अच्छा धन लाभ हो सकता है और पारिवारिक जीवन की बात करें तो घरेलू मोर्चे पर भी आप आज मुकद्दर के सिकंदर बनेंगे और परिवार में खुशियां देखते ही बनेंगी जिससे आपको भी काफी अच्छा महसूस होगा और आप काम में और मेहनत से आगे बढ़ेंगे नौकरी वालों को आज काफी अच्छे समय की प्राप्ति होगी और उनकी बात सुनी जाएगी जिससे वे काफी आत्म संतुष्ट नजर आएंगे।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि 
आज के दिन भाग्य तो आपके साथ खड़ा होगा लेकिन आपका शरीर किसी स्वास्थ्य समस्या के चलते थोड़ा कमजोर रह सकता है मानसिक रूप से आप थोड़े दबाव में रहेंगे जिससे कामों में दिक्कतें हो सकती हैं। आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए काफी अच्छा रहेगा और इस यात्रा से आपको मनचाही खुशी मिलेगी आज संभव है कि आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आए जो आपको बहुत प्यार दे और आप उसके हरदम अजीज बन जाएं। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रहेगा और कुछ बातों को लेकर आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें मगर ध्यान से जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं उन्हें आज दिक्कतें होंगी क्योंकि उनका प्रिय आज उनसे नहीं मिलेगा और किसी बात को लेकर आप से नाराज भी हो सकता है इसलिए सावधानी बरतना आपेक्षित है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि 
आज का दिन धन के मामले में बेहतर रहेगा और आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी केवल इसी सिलसिले में नहीं बल्कि व्यापार में भी आपको आज अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। परिवार में भी सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे और आपको स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिल सकते हैं जिससे आपके चेहरे पर खुशी होगी दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम और अपनेपन की बढ़ोतरी होगी जिससे आप और भी बेहतर तरीके से अपना जीवन निर्वाह कर पाएंगे जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें भी आज का दिन काफी बढ़िया परिणाम देने वाला साबित होगा आपको केवल ध्यान रखना होगा तो अपने बढ़ते हुए खर्चों पर क्योंकि वह आपके नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि 
आज के दिन आपको तीन क्षेत्रों में बहुत अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं जिसमें पहला है आपका कर्म अर्थात आप जब जॉब करते हैं वहां आपके काम की प्रशंसा होगी आपकी तारीफ होगी और लोग आपकी सलाह से काम करना पसंद करेंगे दूसरा स्थिति होगी आपकी आर्थिक स्थिति क्योंकि उसमें आपको आज अच्छा लाभ दिखाई दे रहा है और तीसरे स्थान पर है आपका दांपत्य जीवन क्योंकि जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा और आपका दिन बेहतर जाएगा हालांकि जो लोग किसी प्रेम संबंध में है उन्हें आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है और बिना वजह की यात्रा मानसिक तौर पर तनाव दे सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि
अच्छे कामों में आज हाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे समाज में आपकी छवि में सुधार होगा और लोगों की नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उन्हें आपसे कोई तोहफा मिल सकता है और आपको उनका साथ मिलेगा क्योंकि वह आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की कोशिश करेंगे यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान से अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे और वह आपके सुख को बढ़ाने वाली साबित होंगी। आपकी इनकम तो बढ़ेगी ही इनकम को बढ़ाने वाले कुछ नए जरिए भी आपको आज मिल सकते हैं। जहां आप नौकरी करते हैं वहां पर कुछ लोगों की आपसी झड़प भी हो सकती है इसलिए आपको थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें