धनु राशि का दैनिक राशिफल:- विरोधियों से घिरे रहेंगे, लेकिन आप ही उन पर भारी पड़ेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन थोड़ा दुखी हो सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने में आज सफल रहेंगे। स्वास्थ्य डाँवाडोल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।