फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अप्रैल राशिफल: सूर्य के राशि परिवर्तन से पहले इन राशियों को होगा फायदा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Sun, 12 Apr 2020 12:41 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
rashifal
Today Horoscope in Hindi, April 12, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि मानसिक रूप से तनाव आपको अपनी परेशानियों में उलझा सकता है, लेकिन काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप दूसरों की मदद भी करेंगे और अपने काम में भी महारत हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन से कुछ निराशा हो सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम के बीच बीतेगा। प्रेम जीवन में स्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं होंगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपने व्यापार में कुछ नई चीजें डालेंगे, जिससे व्यापार में उन्नति होगी। प्रॉफिट होगा। इनकम बढ़ेगी। समाज के बड़े लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा की योजना भविष्य के लिए बनाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल आपकी मदद करेगा। संपत्ति से लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो दोपहर बाद कम होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने के योग बन सकते हैं। खाने पीने पर ध्यान दें और स्वच्छ जल पिएं। काम के सिलसिले में किसी से बेवजह लड़ाई झगड़ा ना करें। इससे आपकी साख गिर सकती है। व्यापार के लिए दिन थोड़ा कमजोर है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। सेहत भी मजबूत रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आपको कोई चिंता परेशान कर सकती है।आपके खर्चों में भी अधिकता होने लगेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज रोमांस का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में आप के लिए दिन बेहद अनुकूल है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को समझेंगे और परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे, लेकिन किसी बात को लेकर आपको किसी की बात बुरी लग सकती है, जो आपको अंदर तक परेशान करेगी। बेहतर यही होगा कि उनसे अपने मन की बात को जाहिर करें। काम के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी मौज मस्ती का अंदाज काम में दिक्कतें पैदा कर सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के छोटों के संग समय बिताना अच्छा रहेगा। दोपहर बाद परिवार में किसी खास बात को लेकर चर्चा हो सकती है। परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में निराशा होगी। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा। काम के सिलसिले में दिन काफी अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास से भर कर काम करेंगे, तो सफलता अवसश्य मिलेगी।
 

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए दिन अनुकूल है। आपकी इनकम बढ़ेगी और धन एकत्रित करने के योग बनेंगे। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। परिवार वालों के संग समय बिताएंगे। घर में अशांति का वातावरण रहेगा, जिससे आपको थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। काम के सिलसिले में आपके प्रयास कामयाब होंगे, लेकिन अपने साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहें। वे आपको धोखा भी दे सकते हैं। सुख की प्राप्ति आप को गुप्त रूप से हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय का रूखा व्यवहार परेशान कर सकता है। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा क्योंकि सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन माताजी कुछ कड़वी बातें कर सकती हैं, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप का ध्यान आपके काम पर होगा। शादीशुदा जातकों को तनाव के बावजूद जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज के दिन तनाव को खुद पर हावी होने से रोकें। दोपहर बाद खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो कुछ परेशानी देगी। विरोधियों से घबराने की जरूरत नहीं है। आप की स्थिति भी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में प्रेम भरपूर बना रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आएंगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सोशल मीडिया पर किसी तरह की पोस्ट करने से पहले अच्छी तरह जांच लें, नहीं तो दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे नतीजे अच्छे होंगे। इनकम भी बढ़ेगी और परिवार का माहौल भी सुख शांति देगा। प्रेम जीवन में आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहने वाला है और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना चाहिए। 
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। भाग्य में बढ़ोतरी होगी। कामों में सफलता मिलेगी। मन हर्षित होगा। दोपहर बाद आपको अपने काम को लेकर कोई निराशा हो सकती है। खासतौर से किसी अधिकारी का व्यवहार आपको परेशानी दे सकता है। परिवार में बच्चों और छोटों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें