फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today, 11 September 2020: पांच राशि वालों के इनकम और तरक्की में बढ़ोतरी के संकेत

Fri, 11 Sep 2020 09:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Today Horoscope in Hindi, 11 September, 2020                   
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 11 सितंबर 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।







 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन से संतुष्टि मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी परिवार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में मेहनत से काम लेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन यकायक बढ़ते खर्चे आप की चिंता बढ़ा सकते हैं। उन पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ेगा। सावधानी से काम लेना जरूरी होगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत तो जारी रहेगी, लेकिन अभी नतीजे इतने अच्छे नहीं मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्रिय से दिल की बात कहने में सफल होंगे।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिल हिंदी सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। सेहत अच्छी होगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत के बाद अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपसी समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन मान सम्मान रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज अचानक से कुछ करते आपके सामने आ सकते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छे होने से कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहत को सुधार होगा। मन में खुशी होगी। दिल में प्यार की भावना होगी, जिसका असर आपकी निजी जिंदगी पर पड़ेगा और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में से थोड़ा समय उनके लिए भी निकालेंगे और नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे आपका हौसला बढ़ेगा। इनकम भी अच्छी होगी,जिससे ऐसे कामों में सफलता मिलेगी। थोड़े खर्चे जरूर होंगे, लेकिन आपके लिए सिर दर्दी नहीं बनेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन  थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी की सेहत का भी ध्यान रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट लाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन किसी दूसरे की बातों में आकर कुछ गलत काम ना करें, नहीं तो मुसीबत आ सकती है। आपकी सेहत बहुत बढ़िया रहेगी। हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। हल्के खर्चे होंगे। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान बढिया रहेगा। किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी होगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव का समय है। नौकरी बदलने का ट्रांसफर के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में मन कमजोर रहेगा, जिससे काम में गलती होने की संभावना बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम अच्छी रहेगी, जिससे मन खुश रहेगा। फिर भी खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने जीवन में नीरसता महसूस करेंगे, इसके लिए अपने प्रिय से बात करें।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिताओ से ग्रसित होकर कामों में रुकावट महसूस करेंगे, फिर भी अपना काम दिल लगाकर करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए समय बढ़िया रहेगा। जीवन साथी को साथ लेकर ससुराल का रुख करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। अपनी बातों से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब होंगे।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। सुदूर क्षेत्रों में राज्यों से काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी के मामले में आप की चप्पल बुद्धि आपका बहुत काम करेगी और आपकी साख मजबूत होगी। मन में अच्छे विचार आएंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। खान-पान पर ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में स्थिति अच्छी होंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी, जो आपकी चिंता बढ़ा सकती है, इसलिए आप मानसिक रूप से भी बेचैन नहीं है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिमाग बढ़िया रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोजल दे सकते हैं। गैर कानूनी काम में पड़ने से बचें नहीं, तो नतीजे खराब होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। इनका में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक होगा। अपनी प्यार भरी मीठी बातों से अपने  का दिल जीतने में सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर जिद्दी हो सकता है। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल होगी। इनकम बढ़िया होने से कुछ नया काम नहीं सोच सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव होगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आप के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ा मानसिक तनाव तो रहेगा, लेकिन घरवालों का सहयोग कामों में मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में शांतिपूर्ण और अच्छा दिन रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांस के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें