फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जुलाई राशिफल: शनिवार को इन चार राशि के लोगों की राह में आएंगी रुकावटें, रहें सतर्क

Sat, 11 Jul 2020 07:47 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 11, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आप संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं जो आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में मेहनत पूरी होगी और उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य मजबूत रहेगा। धार्मिक काम करेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा, लेकिन जीवन साथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी इनकम भी जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। आप आज काफी खुश रहेंगे जिससे काफी काम सफलतापूर्वक हो जाएंगे। फिर भी काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। गंभीर विचारों में मग्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है लेकिन काम के सिलसिले में जबरदस्त अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको काम में मजबूती मिलेगी। गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज खूबसूरत पल बिताने का और अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा जिससे आपके प्रिय भी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कठिन मेहनत करने कामों में सफलता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी। किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रह सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। खर्चे अचानक से बढ़ेंगे। बेवजह की यात्रा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव पूर्ण दिन रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा है। अपने प्रिय को खुश रखेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में उत्तम सफलता मिलेगी। कोई नया सौदा हाथ लग सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम को सही तरीके से अंजाम देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक है। आप अपने प्रिय की खुशी के लिए बहुत कुछ करेंगे।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप के खर्चों में तेजी रहेगी। इनकम सामान्य रहेगी इसलिए आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। गृहस्थ जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार से थोड़ी दूरी बन सकती है। काफी बिजी रहने के कारण काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में किसी बड़े का मार्गदर्शन मिलेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके गृहस्थ जीवन के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में आकर्षण और रोमांस की बढ़ोतरी होगी। एक दूसरे के निकट आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा इसलिए सावधानी से काम करें। किसी के बहकावे में ना आएं और अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी, फिर भी किसी बात को लेकर आपका आपकी मां जी से झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम में तेजी आएगी। व्यापारी वर्ग को ज्यादा ध्यान से काम करना होगा।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है। आपका हौसला बुलंद रहेगा जिससे कामों को तेजी से निपटाने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिनमान सामान्य रहेगा। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान बहुत अच्छा है। रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस भी।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन परिवार में हंसी खुशी का दिन रहेगा। कोई नया सामान घर में आने से घर वाले खुश रहेंगे। परिवार में समरसता रहेगी। खर्चों में तेजी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। पैर में दर्द हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। आप काफी मजबूत इरादों के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। काफी हौसले से हर काम को करेंगे जिससे कामों में जल्दी जल्दी सफलता मिलती जाएगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। आपका जीवन साथी भी आपको प्रेरित करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आज कुछ दोस्तों से बातचीत होगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें