फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 11 December 2020: मेष और तुला राशि वाले रहें थोड़ा सतर्क, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 11 Dec 2020 06:48 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...

Horoscope 2021: नया साल किसके लिए ला रहा खुशियां, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और बढ़े हुए खर्चों से भी छुटकारा पाने की दिशा में प्रयास करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। यदि आप किसी प्रेम जीवन में हैं तो आज अपने मन की बात अपने प्रिय से करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और आपको किसी से कोई शिकायत नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे क्योंकि आप काफी मेहनत करेंगे। अपने विरोधियों से सतर्क रहें।

विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सेहत में सुधार होने से मन हर्षित होगा लेकिन खर्चे बने रहेंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर रहेगा और आप की आपके जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकती है  लेकिन यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आज का दिन काफी आकर्षक रहेगा। अपने प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इससे कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप को सुकून देने वाला होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है और आपको रोमांस के अवसर मिलेंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। उन्हें कोई तोहफा दे सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी बढ़िया रहेगा और आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में हल्का-फुल्का तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में कठिन मेहनत करने का दिन है तभी आपको अच्छे नतीजे मिल पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और सेहत में सुधार होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना पूरा दिमाग अपने काम में लगाना पड़ेगा, तभी जाकर आपको कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चो पर नियंत्रण रहने से काफी हद तक आप सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि इनकम में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवन साथी की सारी बातें सुनेंगे और समझेंगे और उन्हें अपने जीवन में स्थान देंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कुछ लोगों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप पूरी ताकत झोंक कर काम करेंगे जिससे सुखद नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है  लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी। उनके भविष्य के बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और उनकी कोई भी चाल आपके सामने नहीं चल पाएगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत सी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब होंगे। सुख पाने की इच्छा तीव्र होगी, इसलिए काफी खर्च भी करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, बीच-बीच में तनाव बढ़ सकता है उसकी वजह परिवार के किसी व्यक्ति की कड़वी जुबान हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अपने प्रिय का ख्याल रखने में मजा आएगा और आपका रिश्ता प्रबल होगा।

8 of 13
rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है जिससे परिवार के लिए किए जाने वाले काम लटक सकते हैं और परिवार वाले आपसे क्रोधित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। जीवनसाथी कोई खास बात करेगा, जो आपको बहुत पसंद आएगी। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो आपके रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा। आज दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और पुरानी बातें याद करके खुश होंगे।
 

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में अपना अधिकांश समय लगाएंगे। काम के सिलसिले में भी आपको खूब ध्यान से और बहुत मेहनत से काम करना होगा, तभी कुछ अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यदि व्यापार करते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा और इनकम में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। पारिवारिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें क्योंकि इससे सेहत बिगड़ सकती है।

10 of 13
rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा जिसकी वजह से शानदार नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे तथा गिफ्ट का आदान-प्रदान भी हो सकता है। यदि आप शादीशुदा हैंतो दांपत्य जीवन में भी आज खुशी भरे पल आएंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे मन को संतुष्टि मिलेगी और दूसरे लोगों से अच्छे संपर्क बनेंगे।

11 of 13
rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे तथा प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोचेंगे। जीवन साथी को साथ लेकर जाएंगे। रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी और आप उन्हें अपने नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सफलतादायक रहेगा।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आप के बीमार पड़ने की स्थिति आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। इनकम में गिरावट आ सकती है। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे और कुछ माध्यमों से धन की आवक भी होगी लेकिन फिर भी मन संतुष्ट नहीं होगा। काम के सिलसिले में यदि नौकरी करते हैं तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज कि दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा जीवन में हैं, उन्हें आज जीवनसाथी के लिए शॉपिंग करने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। केवल भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय खुद मेहनत करेंगे तो बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में भी सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापार आपको धन प्रदान करेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आपको अपने काम में एक नयापन मिलेगा, जिससे आप पूरे जोश के साथ काम करेंगे और अच्छे नतीजे पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें